बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना व पीएम नरेंद्र मोदी
G20 Summit 2023: जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दिल्ली पहुंच चुकी हैं. उनके साथ उनकी बेटी साइमा वाजिद भी जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आई हैं. जी-20 समिट से इतर शुक्रवार को शेख हसीना और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई.
इस बैठक के बारे में पीएमओ द्वारा ट्वीट कर जानकारी की गई कि पीएम नरेंद्र मोदी की भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय सहयोग में विविधता लाने पर प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ सार्थक बातचीत हुई. इस दौरान कनेक्टिविटी और संस्कृति समेत कई क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने पर दोनों नेताओं के बीच सहमति बनी.
दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में दुनियाभर के ज्यादातर शीर्ष नेता भाग लेंगे. यह पहली बार है कि निकट पड़ोसी और सहयोगी भारत की आधिकारिक यात्रा पर हसीना के साथ उनकी बेटी भी होंगी. विश्लेषकों का मानना है कि वाजिद की यह यात्रा कई मायनों में महत्वपूर्ण है.
वाजिद इस सप्ताह की शुरुआत में बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के साथ इंडोनेशिया में आसियान शिखर सम्मेलन में भी गयी थीं. जहां WHO में दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक पद के चुनाव के लिए उनकी उम्मीदवारी की सार्वजनिक घोषणा की गई.
इसके बाद दूसरे उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में वाजिद की उपस्थिति से यह अटकलें लगायी जा रही है कि वह सत्तारूढ़ आवामी लीग में बड़ी राजनीतिक भूमिका निभा सकती हैं. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘जी-20 वार्ता के दौरान साइमा वाजिद भी दिल्ली में रहेंगी.’’
ये भी पढ़ें: G-20 Summit : PM Modi ने ट्विटर की कवर फोटो बदली, लगाई भारत मंडपम की तस्वीर, समिट को लेकर कही ये बात
ऑटिज्म विशेषज्ञ वाजिद विश्व स्वास्थ्य संगठन में दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक के रूप में चुनाव लड़ रही हैं और वह क्षेत्र के 11 देशों में से एक भारत से अपने लिए समर्थन जुटाने की उम्मीद कर रही हैं. ऑटिज्म एक ऐसी स्थिति है जिससे पीड़ित व्यक्ति का दिमाग अन्य लोगों के दिमाग की तुलना में अलग तरीके से काम करता है.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…