मुख्यमंत्री योगी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (फोटो-ANI)
G-20 Summit: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज से तीन दिवसीय जी-20 बैठक का आयोजन हो रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक का उद्घाटन किया. इस बैठक में जी-20 समेत कई देशों के 143 प्रतिनिधि शामिल होंगे. इस बैठक में साइबर क्राइम, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा होगी. जी-20 बैठक में केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव भी शामिल हुए.
इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ भारत की G20 अध्यक्षता के तहत पहली डिजिटल अर्थव्यवस्था कार्यकारी समूह (DEWG) की बैठक से पहले प्रदर्शनी का निरीक्षण किया.
भारत की G20 अध्यक्षता के तहत पहली डिजिटल अर्थव्यवस्था कार्यकारी समूह(DEWG) की बैठक में यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डिजिटल तकनीक आज की ज़रूरत है. यूपी में 2 करोड़ 60 लाख किसानों को PM किसान सम्मान निधी योजना का लाभ,पेंशनार्थियों को पेंशन, छात्रों को स्कॉलरशिप आदि इस माध्यम से दी जाती है.
ये भी पढ़ें: Aero India Show 2023: बेंगलुरु में आज से शुरू होगा एयरो शो, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 98 देश होंगे शामिल
बता दें कि यूपी के चार जनपदों में जी-20 सम्मेलन की 11 बैठकें होंगी. ये चार जनपद आगरा, लखनऊ, वाराणसी और गाजियाबाद हैं. इस सम्मेलन को लेकर प्रशासन की ओर से भी तैयारियां की गई हैं.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…