मनोरंजन

सिद्धार्थ- कियारा के रिसेप्शन पर काजोल संग दिखे अजय देवगन, सास नीतू कपूर के साथ पहुंची सिड की ‘एक्स’ गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट

Sid-Kiara wedding reception:  बॉलीवुड के कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने मुंबई के एक होटल में ग्रैंड रिसेप्शन दिया. इस दौरान सिद्धार्थ ने ब्लैक शिमरी सूट में तो वहीं कियारा ने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट पहना हुआ था. दोनों के रिसेप्शन में बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे.

सिड-कियारा वेडिंग रिसेप्शन

मेहमानों में अजय देवगन, काजोल, आलिया भट्ट्, करीना कपूर, कृति सेनन, विद्या बालन, वरुण धवन, करण जौहर, रोहित शेट्टी, अयान मुखर्जी, अनुपम खेर, अभिषेक बच्चन, विवेक ओबेरॉय के अलावा दूसरी हस्तियां मौजूद रहीं. बता दें कि 7 फरवरी को सिद्धार्थ और कियारा ने राजथान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए थे. शादी के बाद कियारा ने सिद्धार्थ के दिल्ली वाले घर पर गृह प्रवेश भी किया था. कियारा अपने वेडिंग रिसेप्शन में ब्लैक एंड व्हाइट लुक में बहुत ग्लैमरस नजर आईं. उनके गाउन को देखकर सभी फैंस हैरान रह गए. अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए कियारा ने पांच लेयर का हैवी ग्रीन कलर का नेकलेस पहना हुआ था. वहीं सिद्धार्थ कियारा के साथ मैचिंग आउटफिट में नजर आए. सिद्धार्थ ने कियारा के मैचिंग का ब्लैक कलर का शिमरी कोट और पैंट पहना हुआ है. अपने इस लुक में सिड भी बहुत ही हैंडसम लग रहे थे.

ये भी पढ़ें-Kiss Day 2023: किसिंग सीन्स को लेकर चर्चा में आईं इन एक्ट्रेस ने भिखेरा जलवा, मोर्डन एक्ट्रेस की मिसाल बनीं आम्रपाली से लेकर मोनालिसा

दरअसल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिसेप्शन में काजोल भी अपने पति अजय देवगन के साथ पहुंची थीं. इस दौरान काजोल का भी लुक भी देखने लायक था. काजोल कपल की शादी में व्हाइट कलर की साड़ी पहनकर पहुंची थीं. इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कैसे सिद्धार्थ ने कियारा को अपनी बाहों में पकड़ रखा है. इस फोटो में दोनों तस्वीर के लिए पोज देते दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें-राखी सावंत के पति आदिल पर ईरानी स्टूडेंट ने लगाया रेप का आरोप, कहा- इंटीमेट तस्वीरें लीक करने की दी धमकी

बात करें वर्क फ्रंट की तो सिद्धार्थ मल्होत्रा सागर अम्ब्रे की फिल्म ‘योद्धा’ और विष्णुवर्धन की ‘अदल बदल’ में दिखाई देंगे. वहीं कियारा जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’ में नजर आएंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

5 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago