Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

G-20 Summit: लखनऊ में तीन दिवसीय जी-20 कार्यक्रम का हुआ आगाज, साइबर क्राइम, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर होगी चर्चा

G-20 Summit Lucknow: राजधानी लखनऊ में होने वाले जी-20 समिट के लिए पूरा शहर सज-संवर कर तैयार हो गया है.

G-20 Summit

मुख्यमंत्री योगी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (फोटो-ANI)

Edited by Nitish Pandey

G-20 Summit: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज से तीन दिवसीय जी-20 बैठक का आयोजन हो रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक का उद्घाटन किया. इस बैठक में जी-20 समेत कई देशों के 143 प्रतिनिधि शामिल होंगे. इस बैठक में साइबर क्राइम, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा होगी. जी-20 बैठक में केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव भी शामिल हुए.

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ भारत की G20 अध्यक्षता के तहत पहली डिजिटल अर्थव्यवस्था कार्यकारी समूह (DEWG) की बैठक से पहले प्रदर्शनी का निरीक्षण किया.

भारत की G20 अध्यक्षता के तहत पहली डिजिटल अर्थव्यवस्था कार्यकारी समूह(DEWG) की बैठक में यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डिजिटल तकनीक आज की ज़रूरत है. यूपी में 2 करोड़ 60 लाख किसानों को PM किसान सम्मान निधी योजना का लाभ,पेंशनार्थियों को पेंशन, छात्रों को स्कॉलरशिप आदि इस माध्यम से दी जाती है.

ये भी पढ़ें: Aero India Show 2023: बेंगलुरु में आज से शुरू होगा एयरो शो, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 98 देश होंगे शामिल

बता दें कि यूपी के चार जनपदों में जी-20 सम्मेलन की 11 बैठकें होंगी. ये चार जनपद आगरा, लखनऊ, वाराणसी और गाजियाबाद हैं. इस सम्मेलन को लेकर प्रशासन की ओर से भी तैयारियां की गई हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital