देश

चीन से फंडिंग पर घिरा गांधी परिवार, ‘राजीव गांधी फाउंडेशन’ का लाइसेंस रद्द

केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राजीव गांधी फाउंडेशन का लाइसेंस रद्द कर दिया है. सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाले इस फाउंडेशन को अब विदेश से कोई फंडिंग नहीं होगी. साथ ही अब तक जो पैसे फंडिंग के तौर पर आया है, उसके स्रोत की भी जांच की जाएगी. कांग्रेस पार्टी के लिए यह एक बहुत बड़ा झटका है। Rajiv Gandhi Foundation पर पहली बार 2020 में आरोप लगा था. उस आरोप में कहा गया था कि  फाउंडेशन को चीन से 90 लाख रुपए मिले है. कानूनों को नजर अंदाज  करते हुए यह फंडिंग की गई थी. कई सवाल उठे, जिस पर गृह मंत्रालय ने जांच शुरू कर दिया है.अब राजीव गांधी फाउंडेशन (RGF) का एफसीआरए लाइसेंस (FCRA licence) रद्द करने का फैसला लिया गया है.

राजीव गांधी फाउंडेशन गांधी परिवार से जुड़ा एक गैर-सरकारी  फाउंडेशन है. राजीव गांधी फाउंडेशन के जरिए कांग्रेस देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों को करती  है. Rajiv Gandhi Foundation की अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं. राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा इस फाउंडेशन के  ट्रस्टी हैं. ट्रस्टियों में मनमोहन सिंह और पी. चिदंबरम जैसे कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं.

सूत्रों के मानें तो , जुलाई 2020 में MHA ने एक कमेटी का गठन किया और उसकी रिपोर्ट के आधार पर फाउंडेशन को रद्द करने का फैसला लिया गया है. एफसीआरए लाइसेंस रद्द करने की सूचना आरजीएफ के पदाधिकारियों को भेजी दी गई है.

माना जा रहा है कि इस मामले में कांग्रेस और उसके नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती है. जल्द ही यह केस सीबीआई को सौंपा जाएगा. इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय  भी इसकी  जांच शुरू कर सकती है. खासतौर पर चीन से मिली फंडिंग की जांच की जाएगी. यह पैसा कहां से दिया गया और क्यों दिया गया, इस पर भी जांच की जाएगी. बीजेपी  का आरोप है कि चीन से मिली फंडिंग के अलावा भी कई बेनामी ट्रांजेक्शन किए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago