देश

पैर दर्द होने पर नोएडा के नामी अस्पताल में भर्ती हुआ इंजीनियर, मौत हो गई और बिल बना 15 लाख

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक नामी अस्पताल की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि हॉस्पिटल की लापरवाही के कारण उनके मरीज की मौत हो गई. मामला सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल का है जहां शनिवार को भर्ती मरीज की मौत के बाद परिजनो ने डाक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगायाऔर जमकर हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने पहले मरीज की मौत होने की जानकारी छुपाई थी. फिर शव देने में आनाकानी की गई. हंगामे के दौरान अस्पताल प्रशासन और स्वजन के बीच काफी नोकझोंक भी हुई. हंगामा बढ़ता देख अस्पताल प्रबंधन ने शव स्वजन को सौंप दिया. वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों के आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

मथुरा के 23 वर्षीय विकास गुप्ता महाराष्ट्र में आयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन (ओएनजीसी) में केमिकल इंजीनियर थे. जितेंद्र परिवार के साथ न्यू अशोक नगर में रहते हैं. कुछ दिन पहले उनके 24 वर्षीय बेटे विकास को पैर में दर्द की शिकायत हुई थी. परिजनों ने उसे नोएडा के सेक्टर 62 स्तिथ फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवा दिया था. मगर करीब दस दिन होने के बाद आज अस्पताल ने विकास को मृत घोषित कर दिया. साथ ही आरोप है कि परिजनों के हाथ में 15 लाख का बिल सौंप दिया गया है.

इस पूरे मामले में परिजनो ने कहा कि दस दिनों से अस्पताल में उनके बेटे का इलाज कर रहा था. उनके बच्चे को सिर्फ पैर में दर्द की शिकायत थी. कल रात डॉक्टरों ने कहा था कि 3 लाख का इंजेक्शन लगेगा तो उसकी हालत में सुधार हो जाएगा., लेकिन इंजेक्शन लगने के बाद उसकी हालत और अधिक खराब हो गई.  आज अस्पताल कि ओर से जानकारी मिल रही है कि उसकी मौत हो गई और अब 15 लाख का बिल हमारे हाथों में थमा दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

12 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

12 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

33 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

40 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

56 minutes ago