पीएम मोदी
आज पूरा देश (2 अक्टूबर) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिन मना रहा है. 2 अक्टूबर के दिन दिल्ली के राजघाट पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर तमाम हस्तियां बापू को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रही हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने भी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी उनकी समाधि पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती पर बापू को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “मैं गांधी जयंती के विशेष अवसर पर महात्मा गांधी को नमन करता हूं. उनकी कालजयी शिक्षाएं हमारे मार्ग को रोशन करती रहती हैं. महात्मा गांधी का प्रभाव वैश्विक है, जो संपूर्ण मानव जाति को एकता और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है. हम सदैव उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करते रहें. उनके विचार हर युवा को उस बदलाव का वाहक बनने में सक्षम बनाएं जिसका उन्होंने सपना देखा था, जिससे सर्वत्र एकता और सद्भाव को बढ़ावा मिले.”
वहीं उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की. साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की.
-भारत एक्सप्रेस
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…