देश

Crime: गैंगस्टर भरत कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या, बस से पेशी के लिए भरतपुर ला रही थी पुलिस, कार सवार बदमाशों ने टोल प्लाजा पर दिया वारदात को अंजाम

Crime: भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप जघीना को बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे रोडवेज बस से भरतपुर कोर्ट लाते समय बदमाशों ने गोलियों से भून दिया. अस्पताल ले जाते समय ही कुलदीप की मौत हो गई. हत्याकांड को अंजाम देने के बाद कार सवार बदमाश मौके से फरार हो गए. बताया गया कि कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड मामले में बुधवार को जयपुर जेल में बंद सात आरोपियों को भरतपुर न्यायालय में पेश होना था. पुलिस वैन की जगह रोडवेज बस से पुलिसकर्मी आरोपियों को ला रहे थे. इससे प्रशासन के रवैये पर भी सवाल उठ रहा है.

अमौली टोल प्लाजा के पास की घटना

घटना अमौली टोल प्लाजा के पास की है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गोलीबारी की घटना में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. सभी घायलों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल ले जाया गया है. कथित तौर पर हथियारबंद हमलावरों ने रोडवेज बस को पहले अमौली टोल प्लाजा के पास रोका जिसमें कुलदीप जघीना और अन्य आरोपी यात्रा कर रहे थे. बस रुकने के बाद बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर फेंक दिया और जघीना पर अंधाधुंध गोलीबारी की. जब गोलियों की तड़तड़ाहट कम हुई तो पुलिसकर्मी घायलों को लेकर अस्पताल की ओर भागे, जहां डॉक्टरों ने जघीना को मृत घोषित कर दिया. चौंकाने वाले हत्याकांड के बाद अस्पताल को किले में बदल दिया गया है. आसपास 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

BJP नेता की हत्या मामले में हुई थी गिरफ्तारी

बता दें कि कथित तौर पर पिछले साल 4 सितंबर को गैंगस्टर कुलदीप जघीना ने चार अन्य लोगों के साथ मिलकर बीजेपी नेता कृपाल जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी थी. उसे और उसके साथियों को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से पकड़ा गया था. शहर के शीशम तिराहा काली गार्डन के पास स्थित एक प्लॉट को लेकर कुलदीप जघीना ने भाजपा नेता कृपाल सिंह की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गईं और 48 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. मामले की जांच में पता चला कि भरतपुर शहर के काली बगीची रोड स्थित एक जमीन को लेकर विवाद था. कुलदीप सिंह उस प्लॉट पर कब्जा कर करोड़ों की कीमत वाली जमीन से जुड़े लोगों को बेदखल करना चाहता था.

 

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago