Geeta Colony Murder
Geeta Colony Murder: बुधवार को दिल्ली के यमुना खादर इलाके में गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास शरीर के कटे हुए हिस्से मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची. सेंट्रल रेंज के ज्वाइंट सीपी परमादित्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘दो काले पॉलिथीन बैग मिले हैं. एक पॉलिथीन में शरीर का सिर रखा था और दूसरे पॉलिथीन में शरीर के अन्य हिस्से. लंबे बालों के आधार पर हम यह मान रहे हैं कि यह किसी महिला का शव है. अभी तक इसकी पहचान नहीं हो पाई है, जांच जारी है.”
उन्होंने कहा, ” पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और शव के इतिहास की पहचान करने के लिए जांच चल रही है. फोरेंसिक टीम मौके पर है. उन्होंने कहा कि सबूतों के लिए आस-पास के इलाके में तलाश जारी है. बता दें कि इस घटना ने श्रद्धा वाकर मामले की भयावह यादें ताजा कर दीं. उस हत्याकांड ने देश को हिलाकर रख दिया था. पुलिस ने कहा था कि पिछले साल मई में, वॉकर के 28 वर्षीय लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने कथित तौर पर उसका गला घोंट दिया, उसके शरीर को 30 से अधिक हिस्सों में काट दिया और अगले दो-तीन महीने तक उन्हें महरौली के जंगलों में फेंक दिया.
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…