Firing near RSS Headquarters Nagpur: नागपुर/अभिषेक: शहर के बेहद संवेदनशील और वीवीआईपी (VVIP) माने जाने वाले इलाके में बीती रात कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी गई. कल देर रात करीब 11:30 बजे शहर के कोठी रोड इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब वर्चस्व की लड़ाई और पुराने विवाद को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर सरेआम दो राउंड फायरिंग कर दी गई. गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस हिंसक झड़प के पीछे मुख्य रूप से दो कारण हैं. पहला क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम करने की पुरानी रंजिश और दूसरा एक प्रेम प्रसंग को लेकर उपजा विवाद. बताया जा रहा है कि इस फायरिंग कांड में शामिल कुछ आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और वे पहले भी एनडीपीएस (NDPS) एक्ट यानी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में पकड़े जा चुके हैं. इसी आपराधिक पृष्ठभूमि के कारण विवाद ने जल्द ही गैंगवार का रूप ले लिया और नौबत फायरिंग तक पहुंच गई.
गोलीबारी (Night patrol security In Nagpur) की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीती रात ही गैंगवार में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, घटना के दो प्रमुख आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर (फरार) बताए जा रहे हैं. उनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.
ये भी पढ़ें: उजड़ गए कई परिवार: लखीमपुर खीरी में ‘काल’ बनी तेज रफ्तार, ट्रक-मैजिक की भिड़ंत में 8 की मौत; वाहन के परखच्चे उड़े
इस पूरी घटना का सबसे चिंताजनक पहलू इसका ‘लोकेशन’ है. गौरतलब है कि जहां यह फायरिंग हुई, वह कोठी रोड इलाका आरएसएस (RSS) मुख्यालय से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. इतने संवेदनशील और कड़ी सुरक्षा वाले क्षेत्र में देर रात हथियारबंद अपराधियों का इस तरह गैंगवार करना शहर की रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था (Night Patrolling) पर गंभीर सवाल खड़े करता है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है और फरार आरोपियों तक जल्द पहुंचने के लिए आसपास लगे सभी सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…