Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बिहार में एंबुलेंस से 78 किलो गांजा बरामद, नेपाल से हो रही थी तस्करी, तीन गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण, बिहार में पुलिस ने एंबुलेंस से हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया. नेपाल से लाई जा रही 78 किलो गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार. पुलिस की सतर्कता से तस्करी पर लगाम.

Bihar Drug Smuggling

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में गांजा तस्करी का नया तरीका सामने आया है. अब, तस्कर एंबुलेंस का इस्तेमाल कर रहे हैं. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एंबुलेंस से 78 किलो गांजा बरामद किया.

यह कार्रवाई हरपुर थाना क्षेत्र के बड़वा पेट्रोल पंप के पास की गई, जहां एक एंबुलेंस में नेपाल से गांजे की खेप छिपाकर लाई जा रही थी. पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस को रोका और तलाशी लेने पर 78 किलो गांजा बरामद किया.

इस दौरान मौके से तीन गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रक्सौल के हरदिया गांव निवासी जाकिर खान, कादर खान और आशुतोष कुमार के रूप में हुई.

78 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

बताया गया कि तीनों शातिर लंबे समय से गांजे की तस्करी में संलिप्त रहे हैं और पुलिस को इनकी तलाश थी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर यह छापेमारी की गई. बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है.

पुलिस ने गांजा और एंबुलेंस को जब्त कर लिया है और गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में आरोपियों ने नेपाल से गांजा लाकर बिहार और अन्य राज्यों में सप्लाई करने की बात स्वीकार की.

जिले में गांजा तस्करी की यह तीसरी बड़ी बरामदगी

पुलिस के मुताबिक, जिस एंबुलेंस से गांजा बरामद किया गया है, वह सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर में मरीजों को लाने और ले जाने का काम करती है. चालक आशुतोष मुजफ्फरपुर का रहने वाला है. चालक के पास से उसका पहचान पत्र भी मिला है.

पुलिस लगातार जिले में तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है. मोतिहारी में इस तरह की यह तीसरी बड़ी बरामदगी है, जिससे साफ है कि तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर तस्करी को अंजाम देने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनके मंसूबों पर लगातार पानी फिर रहा है.

ये भी पढ़ें: Bihar: ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ शुरू, PM मोदी ने वैभव का किया जिक्र, खिलाड़ियों को लिट्टी-चोखा खाने की दी सलाह

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital