Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar: ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ शुरू, PM मोदी ने वैभव का किया जिक्र, खिलाड़ियों को लिट्टी-चोखा खाने की दी सलाह

बिहार में शुरू हुए ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ को लेकर पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं, वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की और खिलाड़ियों को लिट्टी-चोखा खाने की सलाह दी.

PM Modi

पीएम मोदी.

Prashant Rai Edited by Prashant Rai

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार में आयोजित ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह मंच आपकी सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा को सामने लाएगा और सच्ची खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देगा.

कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ के दौरान बिहार के अलग-अलग हिस्सों में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी.

उन्होंने कहा कि भारत में खेल अब एक संस्कृति के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं. ये खेल संस्कृति जितनी बढ़ेगी, उतनी ही यह भारत की सॉफ्ट पावर भी बढ़ाएगी.

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत में खेलों का भविष्य बहुत उज्ज्वल है. उन्होंने खेल के क्षेत्र में देश की ताकत को बढ़ावा देने का भी संकल्प लिया.

वैभव सूर्यवंशी का किया जिक्र

इसके साथ ही पीएम मोदी ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा, “हम सभी ने बिहार के बेटे वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल में शानदार प्रदर्शन देखा है. वैभव ने इतनी कम उम्र में एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. उनके खेल के पीछे उनकी मेहनत तो है ही, लेकिन विभिन्न स्तरों पर मैच खेलने का भी बड़ा योगदान है. इसका मतलब है कि ‘जो जितना खेलेगा, वो उतना ही खिलेगा’.”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में खेलों के विकास के लिए इस साल के 4,000 करोड़ रुपए के बजट में से एक बड़े हिस्से का उपयोग खेलों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इससे भारतीय खेलों को नई दिशा मिलेगी और देश में खेलों के प्रति जागरूकता और जोश बढ़ेगा.

‘खेल हमारी सांस्कृतिक पहचान’

उन्होंने कहा कि खेल भारत में केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान बन चुके हैं. जैसे-जैसे हमारी खेल संस्कृति का विकास होगा, वैसे-वैसे भारत की ताकत भी सुपरपावर के रूप में बढ़ेगी.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बिहारी व्यंजनों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी बिहार के बाहर से आए हैं, वे बिहार में लिट्टी-चोखा का स्वाद जरूर लें. साथ ही, वहां का मखाना भी खाना नहीं भूलें.


ये ही पढ़ें- एक देश, एक चुनाव लोकतंत्र की दिशा में एक निर्णायक कदम: सुनील बंसल


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital