देश

“गऊ रक्षक मोनू आपके लिए ‘मोनू डार्लिंग’ है, उसको बोलिए- Quit इंडिया”, संसद में बोले ओवैसी

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में अपना भाषण दिया. हालांकि, उन्होंने सत्ता के साथ-साथ विपक्षी दलों को भी नसीहत दे डाली. इस दौरान उन्होंने ‘क्विट इंडिया’ कैंपेन को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया और इशारों ही इशारों में मुस्लिम विरोधी होने का आरोप भी लगा दिया.

ओवैसी ने आरोप लगाया कि मुसलमानों के खिलाफ खास तौर पर प्रायोजित अत्याचार हुए हैं. उन्होंने इसके लिए यूपीए की सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने कांग्रेस को UAPA बिल के समर्थन को लेकर घेरा. ओवैसी ने कहा, “देश में दो तरह के महाज हैं. एक है चौकीदार और दूसरा है दुकानदार. जब जुल्म हम पर होता है, तो कोई मुंह नहीं खोलता. यूएपीए का कानून अमित शाह ने लिया और इन दुकानदारों ने समर्थन किया.”

*”क्विट इंडिया” का नारा मुसलमान ने दिया”

असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में बोलते हुए बीजेपी पर मुस्लिम फोबिया से ग्रसित होने का भी आरोप लगाया. उन्होंने स्पीकर को संबोधित करते हुए बताया कि क्विट इंडिया का नारा एक मुसलमान ने दिया था, जिसे महात्मा गांधी ने आंदोलन में अपनाया. लेकिन, अगर यह बात बीजेपी को पता चलती तो वो इस नारे का इस्तेमाल नहीं करते. ओवैसी ने कहा, “अभी कल हमारे होम मिनिस्टर ने कहा था, क्विट इंडिया. अगर इनको मालूम हो जाए कि क्विट इंडिया का नारा एक मुसलमान ने दिया था तो वो भी नहीं बोलेंगे वो. (नारा देने वाले का नाम) उसका नाम यूसुफ मेहर अली था. इन्होंने क्विट इंडिया का नारा बनाया, जिसे महात्मा गांधी ने देश भर में पैगाम दिया.”

“गोरक्षक मोनू को कहिए- क्विट इंडिया”

ओवैसी ने सरकार की नीतियों और हिंदुत्व की राजनीति के खिलाफ ‘क्विट इंडिया’ मुहिम चलाने की बात कही. उन्होंने सदन में बोलते हुए कहा, “अगर आज क्विट इंडिया करना है, तो कहना पड़ेगा- चाइना क्विट इंडिया. जो गोरक्षक हैं, जिसका नाम मोनू है, वो आपके लिए ‘मोनू डार्लिंग’ बन गया है. उसको कहिए क्विट इंडिया.”

लोकसभा में बोलते हुए ओवैसी ने सरकार पर हिंदू समुदाय के तुष्टिकरण का आरोप लगाया और कहा कि इससे देश के लिए खतरा पैदा हो रहा है. उन्होंने कहा कि पीएम जब बोलेंगे तो हम उनसे पॉइंटेड सवाल करेंगे कि क्या देश बड़ा है या फिर हिंदुत्व और गोलवलकर की आइडियॉलजी बड़ी है?

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

8 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

28 minutes ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

44 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

1 hour ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

2 hours ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

2 hours ago