देश

संसद में अधीर रंजन के बयान पर हंगामा, BJP ने कहा- ‘माफी मांगें’, रिकॉर्ड से हटाई गई PM मोदी पर की गई टिप्पणी

Parliament Monsoon Session Today: मानसून सत्र के दौरान आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस चल रही है. बीच बहस में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कुछ ऐसा कह डाला, जिससे हंगामा हो गया. उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कहा कि जब धृतराष्ट्र अंधे थे, तब द्रौपदी का वस्त्र हरण हुआ था, आज भी राजा अंधे बैठे हैं. मणिपुर और हस्तिनापुर में कोई फर्क नहीं है.

‘जहां राजा अंधा, वहां द्रौपदी का चीरहरण होता है’
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन के इस बयान पर भाजपा सांसदों ने विरोध जताया. अधीर रंजन चौधरी और गृहमंत्री अमित शाह में गहमागहमी हो गई. शाह ने अधीर रंजन के बयान पर आपत्ति जताई. उन्होंने स्पीकर से कहा- PM के लिए ऐसे बयान देना गलत है. इन्हें कंट्रोल किया जाए. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ निराधार आरोप स्वीकार नहीं किया जा सकता. इसे समाप्त किया जाना चाहिए और उन्हें (अधीर रंजन को) माफी मांगनी चाहिए.

रिकॉर्ड से हटाया गया अधीर रंजन का यह बयान
सत्‍तापक्ष के सांसदों द्वारा विरोध किए जाने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए अधीर रंजन चौधरी के बयान को रिकॉर्ड से बाहर कर दिया गया है.”

यह भी पढ़ें: संसद का मानसून सत्र चल रहा, शुरुआत से ही विपक्ष मणिपुर मुद्दे को लेकर हंगामा कर रहा

वहीं, आज दोपहर को अपने भाषण के दौरान अधीर रंजन चौधरी ने यह भी कहा था कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीरव मोदी बनकर चुपचाप चुप्पी साधे बैठे हैं. किसी को आहत करने के लिए कुछ नहीं कहा, मणिपुर पर प्रधानमंत्री की चुप्पी बिल्कुल पसंद नहीं है. बीजेपी ने मणिपुर के एमपी को संसद में बोलने का मौका नहीं दिया.”

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

3 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

16 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

42 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

49 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

59 minutes ago