देश

‘सेवा ही साधना है’… गौतम अडानी ने बिहार में खोला खजाना, 500 करोड़ के नेत्र चिकित्सा मिशन का किया बड़ा ऐलान

बिहार के विकास और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए आज का दिन किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है! अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने राज्य के ग्रामीण इलाकों के लिए तिजोरी खोल दी है और स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में बिहार की ‘बल्ले-बल्ले’ कर दी है. ‘सेवा ही साधना है’ के मूलमंत्र को चरितार्थ करते हुए, गौतम अडानी ने रविवार को मस्तीचक में 150 करोड़ रुपये की विशाल नेत्र स्वास्थ्य सेवा परियोजना की नींव रखी.

यह कोई साधारण अस्पताल नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण नेत्र चिकित्सा नेटवर्क की शुरुआत है. इसके अलावा, अडानी ने देशभर के वंचितों के लिए 500 करोड़ रुपये के महा-संकल्प की भी घोषणा की है.

क्या-क्या मिलेगा बिहार को?

इस ऐतिहासिक साझेदारी के तहत अडानी फाउंडेशन और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल मिलकर गांवों में स्वास्थ्य की नई इबारत लिखेंगे. इस परियोजना के शुरू होने से हर हर साल 3.3 लाख सर्जरी से लाखों लोगों को आंखों की रोशनी वापस मिलेगी. मस्तीचक में यह अत्याधुनिक अस्पताल (अडानी सेंटर फॉर आई) बनेगा, जहां ग्रामीण इलाकों के लोगों को सस्ती और बेहतरीन आई-केयर सुविधा मिलेगी.

‘अडानी ट्रेनिंग इन ऑप्थैल्मिक मेडिसिन’ (ATOM) के जरिए हर साल हजारों युवाओं को ट्रेनिंग मिलेगी, जिससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. दूर-दराज के गांवों से मरीजों को लाने-ले जाने के लिए 10 नई एंबुलेंस को भी हरी झंडी दिखाई गई है.

सेवा ही साधना है – गौतम अडानी

भूमि पूजन कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ के आध्यात्मिक माहौल के बीच गौतम अडानी ने कहा कि आज बिहार की पवित्र धरती मस्तीचक आकर मन गर्व और आत्मीयता से भर गया. किसी व्यक्ति की आँखों की रोशनी लौटाना केवल इलाज नहीं, यह उसके जीवन में फिर से उम्मीद, आत्मविश्वास और सम्मान लौटाने का पुण्य काम है. हमारे लिए ‘सेवा ही साधना है’ कोई नारा नहीं, बल्कि करुणा को कर्म में बदलने की प्रेरणा है.

इस मौके पर अडानी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अडानी और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के सह-संस्थापक एवं सीईओ मृत्युंजय तिवारी भी मौजूद रहे. मृत्युंजय तिवारी ने इसे भारत के अंतिम व्यक्ति तक दृष्टि और सम्मान पहुंचाने का साझा संकल्प बताया.

40,000 करोड़ का निवेश

अडानी ग्रुप सिर्फ मस्तीचक तक नहीं रुकने वाला है. फाउंडेशन ने भागलपुर के पीरपैंती में भी 200 बिस्तरों वाला अस्पताल स्थापित करने का ऐलान किया है. बिहार के भविष्य को लेकर अडानी ग्रुप बेहद आक्रामक और सकारात्मक मोड में है. राज्य में ग्रुप की निवेश प्रतिबद्धता करीब 40,000 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है.

पीरपैंती में पावर प्लांट में 27,000 करोड़ की लागत से 2,400 मेगावाट का अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट बन रहा है (बिहार में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा निवेश). उत्तरी बिहार में 30 लाख स्मार्ट मीटर और गया-नालंदा में सिटी गैस वितरण नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा. नवादा और मुजफ्फरपुर में 3,000 करोड़ रुपये के निवेश से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाइयां.

ये भी पढ़ें: आजादी के बाद से गुजरात का औद्योगिक विकास बेमिसाल, अमित शाह ने बताया 15000 करोड़ के निवेश का पूरा प्लान

बिहार के ग्रामीण इलाकों से शुरू हुआ अडानी ग्रुप और अखंड ज्योति का यह गठबंधन अब पूरे देश के लिए एक ‘रोल मॉडल’ बनने जा रहा है. 700 करोड़ रुपये से अधिक के कुल निवेश से चलने वाला यह ‘विज़न केयर प्रोग्राम’ साबित करता है कि जब कॉरपोरेट की ताकत और सेवा का भाव मिलते हैं, तो आम आदमी की सच में ‘बल्ले-बल्ले’ हो जाती है!

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

6 minutes ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

37 minutes ago

‘देवरिया कांड से गोरखपुर के शिव तिवारी तक…’, क्या अखिलेश यादव पर भरोसा करेगा ब्राह्मण समाज? पढ़ें- EXPLAINER

UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…

48 minutes ago

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से सामने आई तस्वीर, ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…

1 hour ago

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

2 hours ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

2 hours ago