देश

गौतम अडानी ने कानपुर में रक्षा निर्माण इकाई का दौरा किया, नवाचार का किया निरीक्षण

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कानपुर में स्थित अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस इकाई का दौरा किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी इस यात्रा को साझा करते हुए कहा कि अडानी टीम की बेहतरीन इनोवेशन और आत्मनिर्भर भारत के प्रति उनकी मजबूत प्रतिबद्धता को देखकर वे प्रेरित हुए.

गौतम अडानी ने लिखा, “आत्मनिर्भर भारत का बेहतरीन उदाहरण! हमारा लक्ष्य सीमाओं को पार कर एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनाना है!”

भारत का लक्ष्य रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में दुनिया के शीर्ष पांच देशों में शामिल होना है. इसके लिए सैन्य आयात पर निर्भरता कम करने, निजी रक्षा कंपनियों को सशक्त बनाने और उन्नत बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया जा रहा है. अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस भी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और “मेक इन इंडिया” पहल के तहत भारत को रक्षा निर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

सरकार ने रक्षा उपकरणों के स्वदेशी डिजाइन, विकास और उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई नीतिगत सुधार किए हैं. इस क्षेत्र में निवेश भी बढ़ रहा है और देशभर में कई रक्षा निर्माण हब स्थापित किए जा रहे हैं.

इसके अलावा, कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भारत के साथ रक्षा और एयरोस्पेस तकनीक साझा करने के लिए आगे आ रही हैं. वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का रक्षा निर्यात 21,083 करोड़ रुपये (लगभग 2.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर) तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के 15,920 करोड़ रुपये की तुलना में 32.5% अधिक है.

गौरतलब है कि पिछले दशक में भारत के रक्षा निर्यात में 31 गुना वृद्धि हुई है. वहीं, वित्त वर्ष 2023-24 में देश में कुल रक्षा उत्पादन भी 17% बढ़कर 1,26,887 करोड़ रुपये हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Gurugram: PG में मृत मिली एटा की 20 साल की लड़की, संदेह उसके लिव-इन-पार्टनर पर; मां ने लगाया हत्या का आरोप

Gurugram PG woman dead live-in partner: गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित पीजी में 20 वर्षीय युवती…

3 hours ago