देश

स्मार्ट और बेहतर पुलिसिंग से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट बना नंबर-1, सीपी लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में अपराध में आई कमी

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में पिछले करीब डेढ़ साल से अपराध में भारी गिरावट दर्ज की गई है. बेहतर और स्मार्ट पुलिसिंग होने से अपराधियों के हौसले पस्त हैं. ये सब मुमकिन हुआ है तेजतर्रार पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में. इसके साथ ही नोएडा पुलिस कमिश्नरेट अपराध में कमी लाने के मामले में उत्तर प्रदेश में नंबर बन गया है.

बिना टीम वर्क के आगे बढ़ना मुमकिन नहीं होता है- लक्ष्मी सिंह

सीपी लक्ष्मी सिंह ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में पुलिसिंग को लेकर तमाम बातें बताईं. उन्होंने इस मौके पर कहा कि “किसी भी जिले में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए टीम वर्क बहुत जरूरी होता है. बिना टीम वर्क के आगे बढ़ना मुमकिन नहीं होता है. इसके साथ ही सीपी लक्ष्मी सिंह ने कहा कि क्राइम और क्रिमिनल पर बेसिक पुलिसिंग पर फोकस करके आप बहुत बड़े रिजल्ट्स अचीव कर सकते हैं, कोई बहुत रॉकेट साइंस नहीं है सिंपल पुलिसिंग है.”

“नोएडा में प्रदेश भर से नहीं बल्कि देश भर के लोग यहां आते हैं”

उन्होंने बताया कि “नोएडा में प्रदेश भर से नहीं बल्कि देश भर के लोग यहां आते हैं काम करते हैं. उद्यमी आकर अपनी फैक्ट्रीज चलाते हैं. बड़े-बड़े एमएनसी के कॉरपोरेट हैं. इसलिए यहां की पुलिसिंग को सिर्फ उत्तर प्रदेश के पैमाने पर नहीं माप सकते हैं. यहां की सिक्योरिटी और पुलिसिंग नेशनल और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ऑफ पुलिसिंग और सेफ्टी प्रोटोकॉल्स होंगे उस पर आपको मापा जाता है.

“यूपी पुलिस की पहचान कैसे बनेगी यह भी नौएडा जैसे शहर से तय होता है”

इसलिए जिस दिन से नोएडा कमिश्नरेट की जिम्मेदारा मिली तो सबसे पहला काम यही किया गया कि नोएडा पुलिस को एक टीम के तौर पर डेवलप किया और उन्हें यह एहसास दिलाया कि उन्हें और उनकी पुलिसिंग को सिर्फ यूपी नहीं देख रहा है, बल्कि पूरा विश्व देख रहा है. दुनिया में यूपी पुलिस की पहचान कैसे बनेगी यह भी नौएडा जैसे शहर से तय होता है, इसलिए ये पहचान बनाने की जिम्मेदारी नोएडा पुलिस पर है.”

बता दें कि सीपी लक्ष्मी सिंह ने जब से जिले की कमान संभाली है, तब से पुलिसिंग का तरीका बदलने के साथ ही लोगों में सुरक्षा की भावना और पुलिस के प्रति जो सोच थी, उसमें भी काफी बदलाव देखने को मिला है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

47 minutes ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

47 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

48 minutes ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

57 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

58 minutes ago