देश

सपा नेता गायत्री प्रजापति के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, लखनऊ- अमेठी और मुंबई में खंगाले जा रहे हैं दस्तावेज

Gayatri Prajapati News: उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा (समाजवादी पार्टी) के नेता गायत्री प्रजापति (Gayatri Prajapati) के 10 से अधिक ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी चल रही है. लखनऊ, अमेठी के साथ ही मुंबई के करीब 10 से अधिक ठिकानों पर टीम ने रेड मारी है. बता दें कि बीती 16 जनवरी को भी छापेमारी की गई थी, तब जांच एजेंसी ने उनके ठिकानों से को गायत्री प्रजापति और उनके बेटों द्वारा रियल एस्टेट कंपनियों में निवेश के तमाम सबूत मिले थे. इसी को लेकर आगे की कार्रवाई के तहत ये छापामारी की गई है और टीम तमाम दस्तावेज खंगाल रही है.

अमेठी में स्थित पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के घर के बाहर सुरक्षाबल तैनात हैं और छापेमारी के दौरान कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. खबर सामने आ रही है कि, पत्नी महाराजी देवी (Maharaji Devi) और छोटा बेटा अनुराग प्रजापति (Anurag Prajapati) भी घर के अंदर ही है. इसी के साथ ही अमेठी के आवास विकास कॉलोनी और गंगागंज मोहल्ले में ईडी की ये छापेमारी चल रही है. इसी के साथ ही लखनऊ में एक महिला के घर पर भी ईडी की छापेमारी जारी है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, अमेठी के इस घर के अलावा गायत्री प्रजापति के करीबी के यहां भी ईडी की छापेमारी हुई है.

ये भी पढ़ें-पहली बोलती फिल्म ‘आलम आरा’ ने मचा दिया था तहलका, फर्स्ट शो के लिए लोगों ने खाई थीं लाठियां, ब्लैक में इस कीमत पर बिके थे टिकट, 14 मार्च के हुई थी रिलीज

पुलिस अधिकारी ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

गायत्री प्रजापति के जिल महिला करीबी के घर में छापामारी की जा रही है, पहले उसका विवाद एक पुलिस अधिकारी से हो चुका है. अधिकारी ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. खबर सामने आ रही है कि महिला के नाम पर सुल्तानपुर रोड और गोसाईगंज में करोड़ों की जमीन है. इससे पहले ईडी की टीम ने 16 जनवरी को गायत्री के ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें एजेंसी को गायत्री प्रजापति और उनके बेटों द्वारा रियल एस्टेट कंपनियों में निवेश के सबूत मिले थे. इस सर्च ऑपरेशन के दौरान करीब 15 करोड़ के प्रॉपर्टी से जुड़ी कई जानकारियों को भी खंगाला गया था. जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही उन प्रॉपर्टी से जुड़े तमाम दस्तावेजों को खंगालने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA Act) के तहत उसे औपचारिक तौर पर कुर्क भी कर सकती है .

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

1 hour ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

2 hours ago

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

2 hours ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

3 hours ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

3 hours ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

3 hours ago