धर्म

“इस बार कोई आंदोलन नहीं…काशी-मथुरा के सारे सबूत मौजूद…” बोलीं उमा भारती, राहुल गांधी पर साधा निशाना

Uma Bharti News: अयोध्या में 22 जनवरी राम मंदिर का उद्घाटन होने और रामलला के भव्य गर्भ गृह में विराजमान होने के बाद काशी और मथुरा में भी मंदिर बनने की मांग लगातार तेज होती जा रही है. बता दें कि इसी साल जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का उद्घाटन किया था. तभी से हजारों भक्त प्रतिदिन रामलला के दर्शन करने के लिए पहुच रहे हैं. रामलला की एक झलक देखने के लिए देश-विदेश से लोग आ रहे हैं तो इसी बीच भाजपा नेता व राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाली उमा भारती का काशी और मथुरा को लेकर ताजा बयान सामने आ रहा है.

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि काशी और मथुरा को भी उसका हक मिलेगा. उन्होंने आगे”इस बार कोई आंदोलन नहीं…काशी-मथुरा के सारे सबूत मौजूद…” बोलीं उमा भारती, राहुल गांधी पर साधा निशाना कहा कि, ”अयोध्या की तरह काशी और मथुरा को भी उनका हक मिलेगा. इस बार कोई आंदोलन नहीं होगा क्योंकि अयोध्या में खुदाई कर सबूत निकालने पड़े, लेकिन काशी और मथुरा में खुदाई की जरूरत नहीं, सारे सबूत मौजूद हैं.” इसी के साथ ही आगे कहा कि, मुसलमानों को कोर्ट जाने का अधिकार है. वे अदालत के दिए गए आदेशों का पालन करते हैं. बता दें कि, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शुक्रवार को रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंची थीं. इस मौके पर उन्होने रामलला की विधिवत पूजा की. वह एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थी.

ये भी पढ़ें-Rajya Sabha Election 2024: तीन राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी, सपा को सता रहा क्रॉस वोटिंग का डर तो केशव ने कही ये बात

प्राणों की आहुति देने वाले हो गए हैं धन्य

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उमा भारती ने कहा कि, जिन लोगों ने राम के लिए प्राणों की आहुति दी, वे धन्य हो गए. इसी के साथ ही राज्यसभा चुनाव में सपा में क्रॉस वोटिंग पर वह बोलीं, जब चुनाव आएगा, तो सबका सूपड़ा साफ हो जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए 400 का आंकड़ा पार करेगा.” तो इस मौके पर उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साथा और राम लहर न होने संबंधी राहुल गांधी के बयान पर बोलीं, “राम लहर के साथ की ही राम की हिलोरें हैं. अनादि से अनंत काल तक राम हैं.” इसी के साथ ही उमा भारती ने कहा क‍ि, “राहुल गांधी का ऐसा कहना उनकी मजबूरी है, क्योंकि उन्होंने एफिडेविट में राम का अस्तित्व नकार दिया था, जिन्होंने राम का अस्तित्व ही नहीं माना उन्हें न लहर दिखेगी न ही हिलोर.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

34 minutes ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

60 minutes ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

1 hour ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

1 hour ago

रिटायरमेंट के बाद पैसों की नहीं होगी किल्लत, आज ही बना लें इमरजेंसी फंड; जानें कितनी होनी चाहिए बचत

Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…

2 hours ago

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

2 hours ago