Bigg Boss 19 का हालिया कैप्टेंसी टास्क इस हफ्ते घर में बड़ा मोड़ लेकर आया. टास्क के बीच में Farhana Bhatt ने फैसला किया कि वो नीलम गिरी को उसके परिवार का भेजा गया पत्र नहीं देंगी. इस कदम ने घर में हड़कंप मचा दिया. कई घरवाले फरहाना के इस फैसले से नाराज हो गए और उन पर निर्दय और बेरहम होने की बात कहने लगे.
वहीं, बसीर अली, अमाल मलिक, गौरव खन्ना और नेहल चुडासमा जैसे प्रतियोगियों ने अपनी कप्तानी की दावेदारी छोड़ दी और परिवार के सदस्यों को उनके पत्र दे दिए.
Amaal Mallik और Farhana Bhatt की लड़ाई
लेकिन असली झगड़ा तब शुरू हुआ जब अमाल मलिक ने फरहाना के खाने की प्लेट छीन ली और कहा की जाकर बिग बॉस से शिकायत कर दे. इसके साथ ही उन्होंने फरहाना और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करना भी शुरू कर दिया. फरहाना ने पलटवार करते हुए अमाल को ‘बी-ग्रेड इंसान’ कहा, तो अमाल ने जवाब में कहा, “साला सी-ग्रेड फिल्मों में मौका न मिले तुझे…” और कसम खाई कि वह फरहाना को खाना नहीं खाने देगा और इस पूरी लड़ाई को अब सलमना खान आकर ही सुलझाएंगे.
अमाल इतने में ही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि, “अगर मुझे होश आया तो तेरी मां को आकर ही तुझे बचाना होगा.” अमाल की बात का जवाब देते हुए फरहाना ने कहा, “मेरी मां तेरे जैसे इंसान से बात भी नहीं करेगी. “इस पर अमाल ने कहा- तू और तेरी मां दोनो बी-ग्रेड हैं.”
Tomorrow Episode Promo – Amaal said SORRY to Farrhana. And The Pranit More Show once again, where he roasts the contestants. #BiggBoss19 pic.twitter.com/I5g1cpaPns
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 16, 2025
घरवालों का विवाद पर प्रतिक्रिया
जब बाकी धर वालों को लगा कि दोनों के बीच की लड़ाई काफी बढ़ती जा रही ह तो बसीर अली ने अमाल को समझाया और शांत रहने की सलाह दी, लेकिन अमाल ने साफ कह दिया कि वीकेंड के वार में उसे कोई फटकार नहीं रुकेगी. तान्या और मालती ने भी अमाल का समर्थन किया और फरहाना को दोषी ठहराया. घर में तनाव चरम पर था.
Amaal Mallik ने मांगी माफी
हालांकि, आने वाले एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि अमाल मलिक ने अपने दोस्त फरहाना भट्ट से माफी मांगी है. उन्होंने कहा, “मैंने जो भी कहा, उसके लिए मुझे माफ करना, मेरा वो मतलब नहीं था. बाकी तेरे को एक्सेप्ट करना है तो कर, नहीं करना है तो मत कर. मुझे उस बयान के लिए माफ करना.” फरहाना की प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है, लेकिन ये माफी दर्शकों के बीच नई चर्चा का विषय बन गई है.
ये भी पढ़ें- एल्विश यादव और फाजिलपुरिया पर ED का शिकंजा, वन्यजीव अपराध में चार्जशीट दाखिल, ₹50 लाख की संपत्ति जब्त
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

