देश

नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल नहीं होंगे गुलाम नबी आजाद

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने शनिवार को कहा कि लोगों को महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं की चिंता इस बात से ज्यादा है कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति करेंगी या प्रधानमंत्री. हालांकि उन्होंने व्यस्तता के कारण  नए संसद के उद्धाटन में शामिल होने में असमर्थता जताई. वहीं गुलाम नबी आजाद ने विपक्ष पर नए संसद भवन के मुद्दे को बेवजह तूल देने का आरोप लगाया.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं और कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित करीब 19 विपक्षी दलों ने समारोह का बहिष्कार करने की घोषणा की है. विपक्षी दलों का तर्क है कि संसद के नये भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को करना चाहिए क्योंकि वह गणराज्य की प्रमुख हैं.

गुलाम नबी आजाद ने कहा, ‘‘मैं विपक्ष के इस फैसले पर हैरान हूं क्योंकि ऐसे सैकड़ों मुद्दे हैं जो जनता से जुड़े हुए हैं. लेकिन, वे ऐसे मुद्दे नहीं उठाते और जो उठा रहे हैं उसका लोगों से कोई लेना-देना नहीं है. ’’ डीपीएपी के प्रमुख ने कहा कि लोगों को इस बात की बेहद कम चिंता है कि नए संसद भवन का उद्घाटन कौन करने जा रहा है.

उन्होंने कहा, ‘‘नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति करें या प्रधानमंत्री, इससे लोगों को क्या फर्क पड़ेगा.’’ पिछले साल कांग्रेस छोड़कर खुद की पार्टी बनाने वाले गुलाम नबी आजाद ने कहा कि विपक्षी नेताओं को उनका सुझाव है कि वे ऐसे मुद्दे न उठाएं जो उनके व्यक्तित्व को प्रभावित करते हों.

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को आपके व्यक्तित्व में कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि वे अपनी समस्याओं जैसे महंगाई और बेरोजगारी के बारे में अधिक चिंतित हैं. विपक्ष ऐसे मुद्दों पर हड़ताल या बहिष्कार नहीं करता है.’’ आजाद ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन की नींव रखी थी और यदि उन्होंने इसका उद्घाटन किया, तो हमें इससे क्या लेना-देना. विपक्ष के बजाय राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री को इस पर फैसला करना है.’’

आजाद ने इसे मुद्दा बनाने के लिए विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि राज्यपालों के बजाय मुख्यमंत्री राज्यों में कई चीजों का उद्घाटन कर रहे हैं. नए संसद भवन के निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन करते हुए आजाद ने कहा कि यह समय की मांग है और वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि विपक्ष इस पर इतना शोर क्यों मचा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

33 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

50 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

10 hours ago