देश

Bihar Politcs: कभी भी गिर सकती है नीतीश की सरकार, लालू के संपर्क में हैं JDU MLA, गिरिराज सिंह के बयान से मचा सियासी हड़कंप

Giriraj Singh: बिहार में चल रही सियासी उठा-पटक थमने का नाम नहीं ले रही है. जेडीयू में हुए फेरबदल को लेकर बीजेपी हमलावर है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया है कि आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव जेडीयू विधायकों के संपर्क में हैं. कभी भी नीतीश कुमार की सरकार गिर सकती है.

लालू यादव के संपर्क में हैं जेडीयू MLA

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार 2017 की तरह ही है. नीतीश कुमार ने ललन सिंह को जेडीयू के अध्यक्ष पद से हटाकर अपनी डूबती हुई लुटिया को भले ही बचा ली हो, लेकिन लालू प्रसाद यादव के चक्रव्यूह में पूरी तरह से फंस चुके हैं. उनके विधायक लालू यादव के संपर्क में हैं. इसलिए कभी भी सरकार गिर सकती है. जिसके बाद सीएम पद की कुर्सी पर तेजस्वी यादव बैठ सकते हैं. इसका मतलब ये है कि नीतीश कुमार पीएम मैटीरियल छोड़िए, सीएम मैटीरियल भी नहीं रहे हैं.

गिर जाएगी नीतीश कुमार की सरकार- गिरिराज सिंह

बता दें कि इससे पहले बीते शुक्रवार को ललन सिंह के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर नीतीश कुमार पर हमला बोला था. जिसमें उन्होंने कहा था कि इसमें बड़ी बात क्या है? नीतीश कुमार पहले भी पार्टी के अध्यक्षों को बर्खास्त कर चुके हैं. उन्होंने नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने को लेकर भी बयान दिया था. गिरिराज सिंह ने कहा था कि उनके लिए बीजेपी के दरवाजे बंद हैं. बस कुछ ही दिन और वह बिहार के सीएम हैं. उनके पास सिर्फ यही विकल्प है कि वह लालू प्रसाद यादव के सामने आत्मसमर्पण कर दें और सीएम की कुर्सी तेजस्वी यादव को सौंप दें, नहीं तो लालू प्रसाद यादव फूट डालने और अपनी सरकार बनाने में माहिर खिलाड़ी हैं.

यह भी पढ़ें- Man Ki Baat: “फिल्टर वाली लाइफ नहीं, फिटर वाली जिंदगी जियो”, पीएम मोदी ने 108वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम को किया संबोधित

विधायकों की हुई थी गुप्त मीटिंग

बता दें कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ललन सिंह ने तेजस्वी यादव को सीएम बनाने का प्रस्ताव नीतीश कुमार के सामने रखा था, जिसे नीतीश कुमार ने ठुकरा दिया था. इसी के बाद से ललन सिंह जेडीयू को तोड़ने में जुट गए थे. कुछ हफ्ते पहले जेडीयू के करीब 12 विधायकों की एक गुप्त बैठक भी हुई थी, जिसमें ये डील हुई थी कि 10 से 12 विधायकों को तोड़कर तेजस्वी यादव की ताजपोशी की तैयारी थी. जिसकी जानकारी सीएम नीतीश कुमार होते ही उन्होंने ये फैसला लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

33 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

1 hour ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

1 hour ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

1 hour ago