देश

Myanmar: जवानों पर अरागन समूह का हमला, जान बचाने के लिए 151 सैनिकों ने भारत से लगाई मदद की गुहार

Myanmar soldiers: म्यांमार में सेना के जवानों पर एक सशस्त्र जातीय समूह ने हमला किया है. इसके बाद यह जवान जान बचाने के लिए भारत आ गए और मदद की गुहार लगाने लगे. इस सशस्त्र जातीय समूह का अराकन है. आरकन ने म्यांमार की सेना के सैन्य शिविरों पर हमला कर कब्जा कर लिया है. जिसके बाद सेना के 151 जवान अपनी जान बचाते हुए मिजोरम पहुंच गए और असल राइफल्स से मदद की गुहार लगाई. जानकारी के मुताबिक फिलहाल इन जवानों को सुरक्षित रखा गया है. असम राइफल्स के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि म्यांमर के सैनिको की जानकारी विदेश मंत्रालयों को दे दी गई है. इसके साथ ही इन्होंने वापल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

जानकारी के मुताबिक जब अराकन समूह ने इन सैनिकों पर हमला किया तो म्यांमार के लांग्टलाई जिले के तुईसेंटलांग में असम राइफल्स के पास पहुंचे. वहीं एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय सीमा के पास म्यांमार सेना और अराकन सेना के लड़ाकों के बीच तेज गोलीबारी हो रही है.

यह भी पढ़ें- Pakistan Election: इमरान खान अब नहीं बन पाएंगे प्रधानमंत्री? चुनाव आयोग ने रद्द कर दिया नामांकन, भड़के PTI नेता

अरागन और सेना के बीच लंबे समय से चल रही लड़ाई

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक असम राइफल्स के अधिकारी ने बताया है कि अराकान के हमले के बाद भारत भाग कर आए इन जवानों को सुरक्षित रखा गया है. हालांकि इन्हें जल्द उनके देश वापस भेजा जाएगा. इस बारे में विदेश मंत्रालय और म्यांमार की सैन्य सरकार के बीच बातचीत चल रही है. आपको बता दें कि म्यांमार में बीते समय से स्थानीय जातीय समूह और अराकन और सेना के जवानों के बीच लंबे समय से कई मोर्चे पर जंग चल रही है. जगह जगह अराकान के लड़ाके सैन्य शिविरों पर कब्जा करने के लिए गोलीबारी करते रहे हैं. इसे लेकर भारतीय सीमा पर भी हमेशा मुस्तैद बरती जा रही है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

2 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

2 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

4 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

4 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

5 hours ago