देश

लव जिहाद पर Giriraj Singh का बड़ा बयान, कहा- पहले ये लड़कियों के साथ होता था पर अब इसका शिकार लड़के भी हो रहे हैं

अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह इन दिनों भागलपुर से किशनगंज तक हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे हैं. इस यात्रा पर विपक्ष के नेताओं की तरफ से लगातार विरोध भी किया जा रहा है. हिंदू स्वाभिमान यात्रा 18 अकटूबर को कटिहार पहुंच गई. जिसके बाद गिरिराज सिंह ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और विरोध कर रहे विपक्षी नेताओं पर जमकर बरसे उन्होने कहा कि जिन लोगों को मेरी बातों से दिक्कत है वो लोग 10 दिनों के लिए कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज में आकर रहें खुद ही पता लग जाएगा लव जिहाद क्या होता है?

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि लव जिहाद पहले सिर्फ लड़कियों के साथ ही होता था, लेकिन अब इसका दायरा  बढ़ गया है और ये लड़कों के साथ भी हो रहा है. उन्होनें अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा कि हम लैंड जिहाद और थूक जिहाद को देख चुके हैं. अब बेगूसराय में तो शिक्षा जिहाद चल रहा है. मेरा धर्म,धन,भूमि और मेरी संस्कृति यह सब खतरे में है. इसलिए मैं हिंदुओं से कहता हूं कि वो अपने धर्म की रक्षा करें धर्म उनकी रक्षा करेगा. सभी को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए मंत्री ने कहा कि संगठित हिंदू ही सुरक्षित हिंदू है और अगर हिंदू बंटेगा तो कटेगा इसलिए एक रहें और नेक रहें का नारा भी दिया.

बहराइच हिंसा पर कसा तंज

केंद्रीय मंत्री ने उदाहरण देते हुए बताया कि जहां भी हमारी संख्या घटी है, हम वहां बचे नहीं हैं. चाहे आप कश्मीर की बात कर लो या बंगाल की दोनों ही जगहों पर हम नहीं बच सकें हैं. बहराइच की घटना का जिक्र करते हुए बीजेपी के नेता ने कहा कि दुर्गा पूजा के विसर्जन पर हमें पूछना पड़ता है कि इस गली से क्यों गुजरें.

भीमराव अंबेडकर का किस्सा

डॉ भीमराव अंबेडकर की बात बताते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि अंबेडकर ने जवाहरलाल नेहरू से कहा था कि जब बंटवारा हो रहा है तो सभी मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दें और वहां से सभी हिंदुओं को भारत बुलवा लें. अन्यथा हमारी सामाजिक समरसता खत्म हो जाएगी. उनकी यही बात मेरे लिए प्रेरणा का स्त्रोत है, लेकिन उनकी बातों पर नेहरू जी ने ध्यान ही नहीं दिया.

यात्रा की डिटेल्स

आयोजन समिति के सदस्य शंभू कुमार चौबे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कटिहार में आज हिंदू स्वाभिमान यात्रा राजेंद्र स्टेडियम में सभा के बाद शहीद चौक, एमजी रोड, गोलछा कटरा चौक, फकरतकिया चौक, बनिया टोला, पानी टंकी चौक, दौलतराम चौक, बड़ा बाजार, शिव मंदिर चौक, दुर्गापुर चौक, कालीबाड़ी होते हुए शहीद चौक, जीआरपी चौक, अमर जवान चौक मिरचाईबाड़ी, अंबेडकर चौक, भेड़िया रहिका, दलन, सिरसा होते हुए रौतारा टोल प्लाजा में समाप्त होकर पूर्णिया जिले में प्रवेश करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लॉ कोर्स में दाखिला पर BCI ने हटाई अधिकतम उम्र सीमा, सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…

2 minutes ago

दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, हाईकोर्ट ने वकीलों को दी वाहन प्रतिबंध से छूट

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली…

7 minutes ago

‘बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे नाम, तस्वीर और आवाज’, अमिताभ बच्चन के केस में दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…

12 minutes ago

अग्निवीरों…! अग्निपथ योजना में अब नहीं रहेगा कोई कंफ्यूजन, जानें A-Z बदलाव

Agniveer Agnipath Scheme Clarification: रक्षा अधिकारियों ने अग्निपथ योजना के नए नियमों को लेकर संशय…

23 minutes ago

हनुमान चालिसा के फैन हुए ट्रंप, ओवल ऑफिस में मनाई दिवाली, काश पटेल भी हुए शामिल

Donald Trump Diwali: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में भारतीय…

30 minutes ago