दुनिया

Vikash Yadav कौन हैं, जिन पर अमेरिका-कनाडा ने लगाए खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोप

US Canada Vs India: खालिस्तानी अलगाववादियों को पनाह देने के कारण कनाडाई ट्रूडो सरकार का भारत सरकार के साथ तनाव है. कनाडा ने अपने यहां रह रहे एक आतंकवादी हरदीप निज्‍जर की हत्‍या करने के आरोप भारत के नागरिकों पर लगाए हैं. अमेरिका भी कनाडा की तरफदारी कर रहा है और अमेरिकी सीक्रेट सर्विस FBI ने एक भारतीय शख्स को ‘वांटेड’ भी घोषित कर दिया है.

अमेरिका की सीक्रेट एजेंसी FBI के मुताबिक, उस भारतीय का नाम है— विकास यादव. FBI ने विकास यादव की तीन फोटो जारी की हैं और उन्हें वांटेड बताया है. FBI ने कहा है कि विकास यादव भारतीय खुफिया एजेंसी RAW का एजेंट था और वो ही कनाडा में रह रहे हरदीप निज्‍जर (जिसे भारत ने आतंकवादी घोषित किया था) के मर्डर का मास्टरमाइंड है.

अमेरिका के न्याय मंत्रालय (US जस्टिस डिपार्टमेंट) ने 17 अक्तूबर को विकास यादव के खिलाफ भाड़े पर हत्या और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करने की घोषणा की. इसके अलावा एक और कनाडाई सिख गुरपतवंत सिंह पन्नू (जो भारत का वांटेड आतंकी है), की हत्या की साजिश के मामले में भी अमेरिकी कोर्ट ने 2 भारतीयों पर आरोप लगाए हैं. इन दो लोगों में एक नाम विकास का तथा दूसरा नाम निखिल गुप्ता का है. निखिल पर पन्नू के मर्डर की साजिश में शामिल होने का आरोप है.

FBI की ओर से विकास यादव की भारतीय सेना की वर्दी में भी फोटो जारी की गई है.

अमेरिका से हाल में ही भारत लौटे थे विकास

  • अमेरिकी खुफिया एजेंसी के मुताबिक, विकास यादव उर्फ़ अमानत भारत की ख़ुफ़िया एजेंसी (रॉ) के लिए काम करते थे.
  • कुछ समय पहले तक विकास यादव अमेरिका में ही रहते थे.
  • एक मामले में विकास यादव को दिल्ली पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था. बाद में उन्हें जमानत दे दी गई.
  • अमेरिका से लौटने पर विकास को 10 अक्टूबर को भारत में दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया.

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ‘पन्नू की हत्या की साजिश में विकास यादव की अहम भूमिका थी. हालांकि, वो साजिश नाकाम कर दी गई थी.’ और अब पन्नू आए रोज भारत के खिलाफ जहर उगलता रहता है. वह भारत के टुकड़े करने की धमकियां देता रहता है. उसे कनाडाई सरकार सपोर्ट करती है.

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू.

विकास के मामले में अमेरिका के आरोपों पर भारत ने अभी प्रतिक्रिया नहीं दी है. हालांकि, अमेरिकी एजेंसी ने ही एक स्टेटमेंट में ही ये कहा था कि विकास फिलहाल भारत सरकार के लिए काम नहीं करता. हालांकि, वह अमेरिका से भागकर वापस भारत आ गया था. यहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़िए: कनाडा की तरफदारी कर रहा अमेरिका, कहा- पन्नू की हत्‍या की साजिश में शामिल थे भारत की R&AW के पूर्व अधिकारी

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

1 hour ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

2 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

2 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

3 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

3 hours ago