सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तरप्रदेश में योगी सरकार विकास को गति देने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को सफल बनाने की कोशिश कर रही है. सरकार की नजर देश और विदेश के बड़े-बड़े निवेशकों पर है. इस क्रम में यूपी सरकार 304 विदेशी कंपनियों को अपने यहां लाने की कोशिश में लगी हुई है. इन कंपनियों में गूगल, एप्पल, रोल्स रॉयल, अमेजन, जॉनसन एंड जॉनसन, सुजकी,वालमार्क जैसी तमाम बड़ी कंपनिया प्रमुख मानी जा रही हैं. इसके अलावा रक्षा और खेती उत्पाद के लिए भी विदेश कंपनियों को लाने के लिए ब्रांडिंग की जा रही है. जिसकी कीमत तकरीबन 4 लाख रखी गई है. इस महानिवेश लाने के लिए सीएम योगी और उनकी टीम 20 अलग अलग देशों में जाएगी.
योगी सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए सेक्टरवार तरीके से 22 नीतियों को तैयार कर लिया है. सरकार सेक्टर के हिसाब से अलग अलग कंपनियों के संबंध में इन नीतियों को रखेगी. इसके साथ ही जब कंपनियां निवेश करेंगी तब इनको यहां से मिलने वाले इंसेंटिव के बारे में बताया जाएगा. इन कंपनियों को उत्तरप्रदेश के बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रकचर और राजधानी दिल्ली से नजदीक होने के फायदे के बारे में बताया जाएगा. इसके अलावा भारत में जो विदेशी कंपनी भारत में पहले है जैसे सैमसंग, एबी मौरी और एयर लिक्विड जैसी विदेशी कंपनिया के बारे में बताया जाएग.
इन सभी कंपनियों में भारत की सबसे ज्यादा निगाहें अमेरिका की कंपनियों पर है. भारत अमेरिका की सबसे ज्यादा 53 कंपनियों को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित करेगा. इसके लिए खुद सीएम योगी और उनकी टीम बात करेगी. आमंत्रित होने वाली प्रमुख कंपनियों में 53 यूके की, संयुक्त अरब अमीरात की 16. फ्रांस और अफ्रीका की 13-13, जापान की 12, कोरिया की 10, कनाडा की 7, नीदरलैंड की 12, जर्मनी की 15, बेल्जियम की 10, स्वीडन और मारीशस 8-8 ब्राजील की 14 , मैक्सिको की 9, ऑस्ट्रेलियाकी की 15, इजरायल की 14 कंपनिया शामिल है.
बता दें कि 22 नवंबर को निवशकों और राजदूतों के लिए योगी सरकार दिल्ली में समारोह आयोजित करेगी. जिसका नाम सिंहवालोकन होगा. प्रवासी भारतीय केंद्र में होने वाले इस आयोजन में सीएम ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बारे में बताएंगे. इसका लोगो जारी होगा. साथ ही निवशकों की सहूलियत के लिए 2 नए पोर्टल का शुभारंभ भी होगा.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…