आस्था

Shani dev ke upay: न्याय के देवता शनिदेव होते हैं इन उपायों से प्रसन्न, दिलाएंगे मनचाही कामयाबी

Shani dev ke upay: कहते हैं कि शनिदेव की कृपा दृष्टि जिस पर पड़ जाए उस इंसान की बिगड़ी किस्मत भी संवर जाती है. वहीं इन की कृपा दृष्टि न होने पर तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी चाहते हैं कि शनिदेव आप पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें तो इसके लिए आपको कुछ उपाय करने होंगे.

शनिवार को शनि महाराज का विशेष दिन माना जाता है. यह शनिदेव की पूजा करने का विशेष दिन है. सभी ग्रहों में शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है. इंसान को उसके उसके अच्छे या बुरे कर्मों का फल वे ही देते हैं. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जिस किसी जातक की कुंडली में राहु ग्रह से संबंधित दोष है, उन्हें भी शनिदेव को खुश करने के लिए इससे संबंधित उपाय करने चाहिए. इसके अलावा कुंडली में अशुभ स्थान पर बैठे शनि के दुष्प्रभावों से मुक्ति के लिए भी लोग शनि देव को प्रसन्न करने हेतु कई तरह के उपाय करते हैं. ऐसे में कुछ उपाय आपकी बिगड़ी किस्मत संवार सकते हैं.

शनिवार के दिन शनिदेव के उपाय

शनिवार के दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सबसे पहले स्नान करने के बाद काले वस्त्र धारण करें. अगर आप के आसपास शनिदेव का कोई ऐसा मंदिर है जिसके पास से कोई नदी गुजरती हो तो ऐसे मंदिर का चयन करने पर विशेष तौर पर लाभ मिलता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन शनिदेव की प्रतिमा पर तेल चढ़ाने का विधान है. इस बात का ध्यान रहे कि यह तेल सरसों का होना चाहिए. तेल चढ़ाने के बाद शनि देव की प्रतिमा के ठीक सामने आपको सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है. फिर शनिदेव को नीले या काले रंग का पुष्प अर्पित करें. इस बात का जरुर ध्यान रहे की जब आप शनिदेव के दर्शन कर रहे हों तो उनकी आंखों में देखने का प्रयास न करें. इसके बाद अपनी मनोकामना या जो दिक्कत हो उनसे कहें. इस दिन शुद्ध सात्विक आहार ग्रहण करें.

माना जाता है कि बरगद और पीपल के पेड़ पर सभी देवताओं का वास होता है, इसलिए शनिवार को दिन ढलते ही इन दोनों पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
दिव्यांग जनों और कुष्ट रोगियों की सेवा करने से भी शनिदेव प्रसन्न रहते हैं. काले तिल, काली उड़द और सरसों के तेल का दान करें.

Bharat Express Desk

Recent Posts

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

13 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

20 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

36 minutes ago

नोएडा में पुलिस और चेन स्नैचर्स के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल; महंगी बाइक समेत 2.19 लाख रुपये बरामद

Police Encounter Chain Snatchers: नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और…

46 minutes ago

Delhi Riots Case: अतहर खान की जमानत याचिका पर टली सुनवाई, दिल्ली पुलिस ने किया कड़ा विरोध

Supreme Court: दिल्ली दंगे की बड़ी साजिश के आरोपी अतहर खान की जमानत याचिका पर…

55 minutes ago