देश

दिल्ली दहली! वर्ल्ड मीडिया की हेडलाइन में लाल किला धमाका, जानें- किसने क्या लिखा?

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम को एक कार में धमाका हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए. धमाका फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुआ. धमाके की वजह अभी तक साफ नहीं है, लेकिन इसके बाद दिल्ली समेत मुंबई, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. NIA और NSG को भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है. वर्ल्ड मीडिया इस घटना को प्रमुखता से कवर कर रहा है.

इस खबर को वर्ल्ड मीडिया इस घटना को प्रमुखता से कवर कर रहा है. पाकिस्तानी मीडिया डॉन, ब्रिटिश मीडिया BBC, अमेरिकी मीडिया CNN, कतर मीडिया अलजजीरा ने इस घटना को कवर किया है. आइये जानें उन्होंने अपने हेडलाइन में क्या लिखा?

पाकिस्तानी मीडिया डॉन– भारत की नई दिल्ली में लाल किले के पास हुआ धमाका

बॉर्डर इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई. डॉन ने लिखा कि दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम एक भीषण धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए. धमाका पुरानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ, जहां सड़क पर कई गाड़ियां खड़ी थीं. धमाके की वजह का अभी पता नहीं चल सका है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि धमाका शाम करीब 7 बजे हुआ, जब एक कार रेड लाइट पर रुकी और अचानक उसमें विस्फोट हो गया.

ब्रिटिश मीडिया BBC– दिल्ली के एक बड़े लैंडमार्क के पास धमाका

इसी जगह से भारतीय पीएम भाषण देते हैं. BBC ने इस घटना को कवर करते हुए लिखा कि भारत की राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम एक कार में हुए धमाके से राजधानी दहल उठी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक कम से कम 8 लोगों की मौत की आशंका है, हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर अभी संख्या की पुष्टि नहीं की है. धमाका एक घनी आबादी वाले इलाके में हुआ, जहां लाल किला मेट्रो स्टेशन और चांदनी चौक का व्यस्त बाजार स्थित है.

ब्रिटिश मीडिया द गार्डियन– दिल्ली में कार ब्लास्ट

धमाके से आसपास खड़ी गाड़ियां जलकर खाक. द गार्डियन ने लिखा कि दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार को एक कार में हुए जोरदार धमाके में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. धमाके से आसपास खड़ी कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं. यह हादसा लाल किला मेट्रो स्टेशन के एक गेट के पास हुआ. धमाके की खबर मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और पुलिस टीम पहुंची.

अमेरिकी मीडिया CNN– भारत की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट

धमाके से 6 गाड़ियां और 3 रिक्शा जल गए. CNN ने लिखा कि दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार को एक कार में हुए धमाके में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए. यह धमाका पुरानी दिल्ली के घनी आबादी वाले इलाके में हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता संजय त्यागी ने बताया कि विस्फोट लाल किले के पास एक कार में हुआ, लेकिन इसकी वजह अभी साफ नहीं है.

ये भी पढ़ें: आतंकी साजिश या इत्तेफाक? फरीदाबाद में मिले विस्फोटक फिर लाल किला के पास धमाका

कतर मीडिया अलजजीरा– भारत की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके

फॉरेंसिक टीम मौके से सबूत जुटा रही. अलजजीरा ने लिखा कि दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास हुए एक जोरदार धमाके में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, यह धमाका एक कार में हुआ, जिसकी वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है. धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ. धमाके के तुरंत बाद वहां आग लग गई और कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

4 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

25 minutes ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

40 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

1 hour ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

1 hour ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

2 hours ago