देश

दिल्ली से अमेरिका तक फैला नशे का अंतरराष्ट्रीय जाल, अमित शाह बोले- ‘हर ड्रग सिंडिकेट का जड़ से सफाया करेंगे’

दिल्ली से शुरू हुई जांच ने चार महाद्वीपों और 10 से अधिक देशों में फैले ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर दिया. इस ऐतिहासिक कार्रवाई के बाद केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और सभी संबंधित एजेंसियों को बधाई देते हुए कहा है कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार हर ड्रग सिंडिकेट का जड़ से सफाया करने के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न छिपा हो.”

NCB ने किया सबसे बड़े ग्लोबल फार्मा ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश

25 मई 2025 को दिल्ली के मंडी हाउस के पास एक कार से ट्रामाडोल की 3.7 किलोग्राम टैबलेट जब्त कर दो B. Pharma ग्रेजुएट्स को गिरफ्तार किया गया. यहीं से खुला एक ऐसा आपराधिक जाल जो भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में फैला हुआ था. इस सिंडिकेट के सदस्य फार्मा पिल्स को टेलीग्राम, क्रिप्टो करेंसी, ड्रॉप शिपिंग और नकली प्रोफाइल्स के जरिए ग्लोबल स्तर पर भेजते थे.

पूछताछ से मिली जानकारी ने एनसीबी को रुड़की के एक स्टॉकिस्ट, दिल्ली के मयूर विहार में एक सप्लाई एजेंट और कर्नाटक के उडुपी में एक बड़े ऑर्डर मैनेजर तक पहुंचाया. जांच में पता चला कि यह सिंडिकेट अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के भीतर भी सैकड़ों पैकेज भेज चुका था. इसमें शामिल 50 अंतरराष्ट्रीय कंसाइनमेंट्स का विवरण साझा करने के बाद, अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) ने अलबामा में एक मुख्य री-शिपर जोएल हॉल को गिरफ्तार कर 17,000 से अधिक टेबलेट्स जब्त कीं.

क्रिप्टो और कॉल सेंटर के जरिए चल रहा था यह फार्मा ड्रग सिंडिकेट

यह सिंडिकेट टेलीग्राम, वेस्टर्न यूनियन, पेपाल और क्रिप्टो वॉलेट्स के जरिए भुगतान लेता था. उडुपी में संचालित कॉल सेंटर से क्लाइंट्स को हैंडल किया जाता था, जहां 10 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे. कई बार ग्राहक को ही री-शिपर बना दिया जाता था ताकि नेटवर्क को और फैलाया जा सके. UAE में बैठे मास्टरमाइंड ने ऑर्डर और सप्लाई दोनों चैनलों को अलग-अलग संचालित किया, ताकि पकड़ से बाहर रहे.

जांच में यह भी सामने आया कि ऑस्ट्रेलिया में सिंडिकेट की एक अवैध फैक्ट्री संचालित हो रही थी, जिसे वहां की एजेंसियों ने ध्वस्त कर दिया है. अमेरिका में एक भारतीय मूल का व्यक्ति मनी लॉन्डरिंग के आरोप में गिरफ्तार हुआ है, जबकि पांच और पार्सल में Zolpidem जैसी नियंत्रित दवाएं पकड़ी गई हैं.

आठ गिरफ्तारियां, कई डिजिटल एसेट्स जब्त, जांच जारी

अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें दिल्ली और जयपुर से पकड़े गए दो लॉजिस्टिक ऑपरेटर भी शामिल हैं. एनसीबी अब क्रिप्टो वॉलेट्स, हवाला चैनलों और अवैध ऑनलाइन फार्मेसीज़ की जांच कर रही है. UAE में छिपे मुख्य सरगना की पहचान हो चुकी है और उसे पकड़ने के लिए वहां की एजेंसियों के साथ मिलकर कार्रवाई जारी है.

गृह मंत्री अमित शाह ने दी सख्त चेतावनी

श्री अमित शाह ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, “NCB और सभी एजेंसियों को वैश्विक ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने के लिए बधाई. इस जांच ने मल्टी-एजेंसी तालमेल का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है. हमारी सरकार इस तरह के हर नेटवर्क को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है जो हमारे युवाओं को नशे के जाल में फंसाते हैं, चाहे वो किसी भी देश में क्यों न हों.”

यह ऑपरेशन भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: अविजीत सरकार हत्या मामले में विधायक और दो पार्षद समेत 18 नए आरोपी, CBI ने दाखिल की दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

4 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

10 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

12 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

22 minutes ago

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

27 minutes ago

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

42 minutes ago