देश

अविजीत सरकार हत्या मामले में विधायक और दो पार्षद समेत 18 नए आरोपी, CBI ने दाखिल की दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट

कोलकाता में चुनाव बाद हुई हिंसा से जुड़े अविजीत सरकार हत्या मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 30 जून 2025 को सीलदह स्थित एसीजेएम कोर्ट में दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है. इस चार्जशीट में 18 नए लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें एक मौजूदा विधायक और दो पार्षद/कोऑर्डिनेटर भी शामिल हैं. अदालत ने चार्जशीट में नामजद सभी आरोपियों के खिलाफ आरोपों का संज्ञान ले लिया है.

CBI ने यह मामला 25 अगस्त 2021 को दर्ज किया था, जब उसने कोलकाता के नारकेलडांगा थाने में दर्ज एफआईआर नंबर 124/2021 (दिनांक 2 मई 2021) को अपने हाथ में लिया. यह एफआईआर पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों के बाद हुई हिंसा के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता अविजीत सरकार की हत्या से संबंधित है. मामले में पहले कोलकाता पुलिस की होमिसाइड स्क्वॉड ने 6 अगस्त 2021 को 15 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी.

इसके बाद CBI ने 30 सितंबर 2021 को पहली सप्लीमेंट्री चार्जशीट में 20 आरोपियों को नामजद किया, जिनमें से 15 पहले से राज्य पुलिस की चार्जशीट में शामिल थे. अब ताजा चार्जशीट में जिन प्रमुख नामों को शामिल किया गया है, उनमें बेलियाघाटा से विधायक श्री परेश पाल, वार्ड 58 के पार्षद एवं कोऑर्डिनेटर श्री स्वपन समद्दार और वार्ड 30 की पार्षद श्रीमती पापिया घोष शामिल हैं.

CBI ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में जांच अभी भी जारी है और धारा 173(8) CrPC के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है. राजनीतिक रूप से संवेदनशील इस मामले में जनप्रतिनिधियों के शामिल होने से राज्य की सियासत में नया तूफान आ सकता है.

ये भी पढ़ें: रहेजा डेवलपर्स पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली-NCR और मोहाली में 13 ठिकानों पर छापेमारी

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

6 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

23 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

39 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

53 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago