देश

भारत की आजादी के 14 साल बाद 36 घंटे में कैसे आजाद हुआ गोवा? आज ही खत्म हुई थी 451 साल की गुलामी

Goa Liberation Day 2025: हम अक्सर 15 अगस्त 1947 को आजादी का जश्न मनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उस दिन भी भारत का एक हिस्सा गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था? जी हां, जिस समय पूरा देश अंग्रेजों का शासन खत्म होने की खुसी में तिरंगा लहरा रहा था, उस वक्त गोवा के लोग पुर्तगालियों के जुल्म सह रहे थे.

भारत को अंग्रेजों से आजादी मिलने के बाद भी गोवा को आजाद होने में पूरे 14 साल और लग गए. आज 19 दिसंबर है, यानी वही ऐतिहासिक दिन जब 1961 में भारतीय सेना ने महज 36 घंटे के भीतर 451 साल पुराने पुर्तगाली साम्राज्य को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था.

आइए जानते हैं उस ‘ऑपरेशन विजय’ और उन नायकों की कहानी, जिन्होंने गोवा की मिट्टी को फिर से भारत का हिस्सा बनाया.

व्यापार के बहाने से बनाया गुलाम

गोवा पर पुर्तगालियों के शासन की कहानी साल 1510 में शुरू हुई थी, जब पुर्तगाली सेनापति अल्फांसो डी अल्बुकर्क ने इस खूबसूरत इलाके पर कब्जा किया. धीरे-धीरे गोवा एशिया में व्यापार का सबसे बड़ा अड्डा बन गया. लेकिन सत्ता मिलने के बाद पुर्तगालियों ने जो किया, वह रूह कंपा देने वाला था. स्थानीय लोगों पर ईसाई धर्म थोपा गया, मंदिरों को तोड़ा गया और वहां की संस्कृति को कुचलने की कोशिश की गई.

लेकिन गोवा के लोगों ने कभी हार नहीं मानी. पुर्तगालियों के खिलाफ विद्रोह की चिंगारी 16वीं सदी से ही जल रही थी. 1583 का ‘कुनकोलिम विद्रोह’ हो या 1787 की ‘पिंटोस की साजिश’, हर बार गोवा के लोगों ने अपनी पहचान बचाने के लिए जान की बाजी लगाई.

राणे परिवार की जांबाजी और लोहिया का जोश

पुर्तगालियों के खिलाफ सबसे लंबी लड़ाई ‘सतारी के राणे परिवार’ ने लड़ी. उन्होंने 1755 से 1895 के बीच एक-दो बार नहीं, बल्कि पूरे 14 बार बगावत की. दीपाजी राणे और दादा राणे जैसे योद्धाओं ने गुरिल्ला युद्ध के जरिए पुर्तगालियों की नाक में दम कर दिया था.

20वीं सदी आते-आते यह आंदोलन और संगठित हो गया. लेकिन साल 1946 में जब डॉ. राम मनोहर लोहिया गोवा पहुंचे, तो उन्होंने आजादी की मशाल को एक नई हवा दी. उन्होंने मारगांव में एक विशाल सभा की, जिसे ‘गोवा मुक्ति का जनक’ माना जाता है. लोहिया की गिरफ्तारी ने पूरे गोवा में सत्याग्रह की लहर दौड़ा दी.

ये भी पढ़ें- VB-G RAM G Bill Pass: लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में पेश किया गया ‘जी राम जी’ विधेयक, तमतमाए विपक्षियों ने कॉपी फाड़ी

कूटनीति फेली तो चलीं बंदूकें

1947 में भारत आजाद हुआ तो तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने कोशिश की कि बातचीत से गोवा मिल जाए. लेकिन पुर्तगाल के तानाशाह सालाज़ार अपनी जिद पर अड़े थे. 1955 में जब निहत्थे सत्याग्रहियों पर पुर्तगाली पुलिस ने गोलियां चलाईं और कई भारतीय शहीद हुए, तब देश के हर नागरिक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

आखिरकार, दिसंबर 1961 में नेहरू सरकार ने सैन्य कार्रवाई का फैसला किया. इसे नाम दिया गया ‘ऑपरेशन विजय’. 18 दिसंबर को थल सेना, वायु सेना और नौसेना ने मिलकर हमला बोला. पुर्तगालियों को अंदाजा भी नहीं था कि भारतीय सेना इतनी ताकतवर होगी. मात्र 36 घंटों के भीतर, 19 दिसंबर को पुर्तगाली गवर्नर वासालो ई सिल्वा ने सरेंडर कर दिया. इसी के साथ 451 साल का विदेशी शासन मिट्टी में मिल गया.

कैसा है आज का गोवा?

आजादी के बाद गोवा, दमन और दीव को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया. 1987 में गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला. आज गोवा न केवल भारत का एक अटूट हिस्सा है, बल्कि पर्यटन और संस्कृति के मामले में दुनिया में मौजूद कई अच्छी जगहों को पीछे छोड़ता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

1 minute ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

31 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

38 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

42 minutes ago

आंगन से गायब हुआ मासूम, जंगल में मिली लाश! नवसारी की इस वारदात से दहल उठे लोग; देखें VIDEO

Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…

43 minutes ago