देश

नीतीश कुमार के हिजाब विवाद की पाकिस्तान में गूंज, कोर्ट तक पहुंचा मामला

Nitish Kumar Hijab Controversy: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने का मामला अब सरहद पार पहुंच गया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तान ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है. पड़ोसी मुल्क ने इस हरकत को ‘बेहद परेशान करने वाला’ करार देते हुए इसकी निंदा की है. वहीं, बिहार में इस मामले को लेकर सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ कोर्ट में शिकायत भी दर्ज कराई गई है.

पाकिस्तान की तीखी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने अपनी साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस मुद्दे पर टिप्पणी की. उन्होंने भारत के सभी जिम्मेदार पक्षों से इस घटना की गंभीरता को समझने की अपील की. उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य भारत में मुस्लिम महिलाओं के अपमान को ‘आम बात’ बनाने का जोखिम पैदा करते हैं. अंद्राबी ने कहा कि-

‘एक वरिष्ठ राजनेता (Nitish Kumar ) द्वारा किसी मुस्लिम महिला का हिजाब जबरन हटाना और उसके बाद सार्वजनिक रूप से इस कृत्य का मजाक उड़ाना बेहद अफसोसजनक और परेशान करने वाला है.’

मुजफ्फरपुर कोर्ट में सीएम के खिलाफ शिकायत

इस विवाद की आंच बिहार की अदालतों तक भी पहुंच गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजू नैयर ने मुजफ्फरपुर की एक स्थानीय अदालत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद के खिलाफ परिवाद दायर किया है. शिकायत में कहा गया है कि सीएम द्वारा महिला डॉक्टर के चेहरे से नकाब हटाने की घटना ने मुस्लिम महिलाओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है.

कांग्रेस नेता ने दोनों नेताओं के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग की है. अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए 18 जनवरी, 2026 की तारीख तय की है. अब देखना होगा की कोर्ट इस मामले में क्या रुख अपनाती है.

क्या था पूरा घटनाक्रम?

यह विवाद सोमवार को उस वक्त खड़ा हुआ जब मुख्यमंत्री सचिवालय में आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे थे. वायरल वीडियो और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब एक महिला डॉक्टर अपना नियुक्ति पत्र लेने मंच पर पहुंची, तो सीएम नीतीश कुमार ने उनका नकाब देखा. उन्होंने कथित तौर पर पूछा, “यह क्या है?” और फिर हिजाब हटाने का इशारा करते हुए उसे खींच दिया.

ये भी पढ़ें: आधी रात को ‘मनरेगा’ बना ‘VB–G RAM G’, विरोध के बीच राज्यसभा में बिल पास

नौकरी ठुकराने की खबरों पर मंत्री की सफाई

घटना के बाद मीडिया में ऐसी खबरें चल रही थीं कि अपमानित महसूस करने के बाद महिला डॉक्टर ने सरकारी नौकरी ज्वाइन करने से इनकार कर दिया है. हालांकि, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इन अटकलों को खारिज किया है. उन्होंने गुरुवार को स्पष्ट किया कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं है कि चिकित्सक ने नौकरी लेने से मना किया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

34 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

37 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

1 hour ago