देश

गोवा के मंत्री गोविंद गावडे ने अपनी ही पार्टी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, CM प्रमोद सावंत से मांगा जवाब

गोवा के कला और संस्कृति मंत्री गोविंद गावडे ने अपनी ही सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी कल्याण विभाग, जो मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के अधीन है, वहां भ्रष्टाचार हो रहा है और ठेकेदारों की फाइलें रिश्वत लेकर क्लियर की जा रही हैं.

यह टिप्पणी उन्होंने आदिवासी कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘प्रेरणा दिन’ कार्यक्रम के दौरान दी. एक वायरल वीडियो में गावडे को कहते सुना गया, “आदिवासी कल्याण विभाग को करदाताओं की मेहनत की कमाई से बड़ी रकम दी जाती है. अगर यह विभाग एक साधारण कार्यक्रम भी ढंग से नहीं कर सकता, तो यह प्रशासन पर नियंत्रण की कमी को दर्शाता है.”

उन्होंने आगे कहा, “ठेकेदारों की फाइलें श्रम शक्ति भवन में चुपचाप निपटाई जाती हैं, जैसे हमें कुछ पता नहीं चलेगा. लेकिन हम सब जानते हैं.”

‘आदिवासी भवन का निर्माण क्यों अटका?’

गोविंद गावडे ने आदिवासी भवन की निर्माण प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि जब वे खुद आदिवासी कल्याण मंत्री थे, तब उन्होंने इस भवन की आधारशिला रखी थी. आदिवासी समुदाय ने इस परियोजना के लिए जमीन भी दी थी, लेकिन फिर भी पिछले तीन वर्षों से काम ठप पड़ा है.

उन्होंने पूछा, “आदिवासी भवन का निर्माण अब तक शुरू क्यों नहीं हुआ? जब नींव भी रख दी गई थी, तो प्रगति क्यों नहीं हुई? आदिवासी कल्याण विभाग को इसका जवाब देना चाहिए.”

विपक्षी विधायक का तंज

गोविंद गावडे की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए गोवा के विधायक कार्लोस अल्वारेस फेरेरा ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “एक मंत्री द्वारा अपनी ही सरकार में भ्रष्टाचार का आरोप लगाना वही बात कहता है जो जनता अब तक कहती आ रही है. देखना यह है कि क्या गावडे अपने रुख पर कायम रहते हैं या फिर भाजपा उन्हें भी चुप करवा देगी, जैसे पंडुरंग मडकाईकर के साथ हुआ था.”

यह बयान गोवा की राजनीति में हलचल मचा रहा है, खासतौर पर तब जब आरोप राज्य के मुख्यमंत्री के अधीन विभाग पर लगाए गए हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत इस पर क्या सफाई देते हैं.

ये भी पढ़ें- न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने महानिबंधक को लिखा पत्र, निजी सचिव बनकर दबाव बनाने वाले पी.एस से दो दिन में मांगी सफाई

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

56 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago