केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि रूफटॉप सोलर में गुजरात देशभर में अव्वल है. अब खावड़ा में 42 गीगावाट क्षमता वाला दुनिया का पहला अक्षय ऊर्जा पार्क ग्रीन इंडिया के सपने को नई उड़ान देगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 53000 करोड़ से अधिक की ऊर्जा एवं आधारभूत ढांचे की परियोजनाओं का शिलान्यास गुजरात के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. पॉवर डिपार्टमेंट का काम पहले देश को रोशन करना था, लेकिन अब पॉवर डिपार्टमेंट देश को रोशन नहीं कर रहा है, बल्कि इंपॉवर कर रहा है.
केंद्रीय मंत्री सोमवार को गुजरात के भुज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान प्रधानमंत्री ने भुज में 53,000 करोड़ के 31 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और ई-लोकार्पण भी किया. इनमें ट्रांसमिशन सिस्टम, अक्षय ऊर्जा पार्क, स्मार्ट ग्रिड, ट्रांसपोर्ट कारिडोर और औद्योगिक विकास जैसी अनेक योजनाएं शामिल हैं. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किए परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन गुजरात मॉडल आफ डिवेलपमेंट की दिशा में एक बड़ा कदम है. विकसित गुजरात-ग्रीन गुजरात देश की ऊर्जा, आधारभूत संरचंना औरविकास योजना की दिशा तय करेगा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रीन एनर्जी विजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रीन एनर्जी विजन को पूरा करने में भारत न केवल तेजी से आगे बढ़ रहा है, बल्कि कई देशों से आगे भी निकल चुका है.
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऊर्जा क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है. कभी जिस देश में बिजली कटौती सामान्य थी, लोगों को घरों में अंधेरे में रात कटानी पड़ती थी और किसानों को बिजली के इंतजार में रातभर जागना पड़ता था, वहीं अब गांव में 22 से 24 घंटे बिजली उपलब्ध है. पिछले 10 सालों में देश में विद्युत क्षमता 249 गीगावाट से बढ़कर 472 गीगावाट तक पहुंच चुकी है. आजादी से लेकर 2014 तक जितनी क्षमता जोड़ी गई थी, उतनी पीएम के नेतृतव में पिछले 10 सालों में जोड़ दी गई है.
भारत दुनिया का सबसे बड़ा एकीकृत पावर ग्रीड संचालित कर रहा है और 2030 तक 500 गीगावाट नवीनकरणीय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. वर्तमान में 232 गीगावाट ऊर्जा गैर-जीवाश्म ईंधन स्त्रोतों से आती है, जोकि कुल स्थापित क्षमता का लगभग आधा यानी 50 प्रतिशत है, यह ग्रीन इंडिया के संकल्प की तस्वीर भी है. देश की कुल नवीनीकरणीय ऊर्जा क्षमता का 16 प्रतिशत उत्पादन गुजरात की धरती से हो रहा है.
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि गुजरात दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 53000 करोड़ रुपये से अधिक की ऊर्जा एवं आधारभूत ढांचे की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया. इनमें 35000 करोड़ की लागत का खावड़ा गुजरात से नागपुर महाराष्ट्र तक 1200 किलोमीटर की एचवीडीसी लाइन की स्थापना, 42000 करोड़ की लागत का वटामण में स्विचिंग स्टेशन की स्थापना तथा 400 किलोमीटर 765 केवी ट्रांसमिशन कारिडोर का निर्माण शामिला हैं. वहीं 186 करोड़ की लागत से वाला-बनासकांठा क्षेत्र में ट्रांसमिशन सिस्टम को सुदृढ़ करने के प्रोजैक्ट का उद्घाटन किया.
इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने पहलगाम में पर्यटकों के नरसंहार के खिलाफ आतंकवाद खत्म को लेकर चलाए गए आपरेशन सिंदूर को देश का एक ओर गौरवशाली घटनाक्रम बताते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घूस उसे सबक सिखाया, जिससे देश का हर नागरिक गौरवांतित महसूस कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार देश के स्वाभिमान ओर सम्मान को विश्व पटल पर मजबूती के साथ महाशक्ति के तौर पर साबित कर दिया.
ये भी पढ़ें: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पटियाला हाउस कोर्ट ने नाबालिग पहलवान केस बंद किया
-भारत एक्सप्रेस
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…