प्रेमिका की पेचकस से हत्या (फोटो ट्विटर)
Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को 51 बार पेचकस घोंप कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. घटना कोरबा जिले की ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की पंप हाउस कॉलोनी की है. दरअसल, पहले दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था. वहीं, बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से लड़की ने किसी और से बात करना शुरू कर दिया था और शहबाज से बात करना बंद कर दिया था. जिससे शहबाज को काफी गुस्सा आया और वो सीधे गुजरात से फ्लाइट लेकर छत्तीसगढ़ पहुंचा और प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी.
सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उसे खून लथपथ महिला का शव मिला. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना के दो दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है.
इस मामले पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में लगातार युवतियों की बर्बरता से हत्या हो रही है. प्रदेश की जनता में इस बात को लेकर चर्चा है कि कांग्रेस राज में हिंदू युवतियों को एक षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है और यह घटना लव जेहाद से प्रेरित है, इससे इनकार नही किया जा सकता. लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार जो कि सदैव तुष्टीकरण की वजह से प्रदेश के बहुसंख्यक समाज के साथ खड़ी नहीं होती ऐसे विषयों पर भी मौन है.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि प्रदेश में लगातार युवतियों को फंसाया जा रहा है और उनका उत्पीड़न कर, बर्बरता से उनकी हत्या हो रही है 51 बार पेचकच से गोद कर युवती की गई हत्या से प्रदेश की महिलाएं दहशत में है और कांग्रेस की सरकार कुंभकरणी नींद में सो रही है.
ये भी पढ़ें- कड़ाके की ठंड में हाफ टी-शर्ट में दिखे राहुल गांधी तो पत्रकार ने पूछ लिया सवाल, जानिए फिर क्या दिया जवाब
कोरबा के नगर पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया कि 25 दिसंबर यानी शनिवार को नील कुसुम पन्ना नामक युवती का बेरहमी से मर्डर किया गया. उसकी खून से लथपथ लाश घर के कमरे से बरामद की गई थी. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में लड़की का प्रेमी आरोपी शाहबाज है, जो गुजरात में रहकर काम करता है. वो फ्लाइट से यहां आया था और लड़की का कत्ल करके फरार हो गया. उसे तलाश करने के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई हैं. उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…