बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां
Baba Vanga predictions 2023: दुनिया के अब तक के मशहूर भविष्यवक्ताओं में शुमार बाबा वेंगा ने अपने समय से सैकड़ों साल आगे की भविष्यवाणियां की थी. इन भविष्यवाणियों में 2023 के लिए कुछ ऐसी बाते बताई गई हैं, जो अगर वास्तव में घटित होती हैं तो दुनिया को एक ऐसे नुकसान से गुजरना होगा, जिसका असर आगामी पीढ़ियों पर भी पड़ेगा.
इन भविष्यवाणियों में भारत का भी जिक्र है. अब तक बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सही भी साबित हुई हैं.
दक्षिण-पूर्व यूरोप में स्थित देश बुल्गारिया के भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की 2023 को लेकर की गई भविष्यवाणियों को अब सिर्फ कुछ दिन ही रहा गए हैं. ऐसे में लोगों में इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चा है. आइए जानते हैं कि साल 2023 में भारत और विश्व को लेकर बाबा वेंगा की इन भविष्यवाणियों को.
2023 में भारत में हो सकता है इस चीज का खतरा
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार 2023 में एशिया के किसी न्यूक्लियर पावर प्लांट में बड़ा विस्फोट हो सकता है, जिसका असर भारत देश पर भी पड़ेगा. वहीं इस साल भारत में सोलर सुनामी आने की आशंका है. इस कारण जान माल का भारी नुकसान हो सकता है.
सूर्य होगा विनाशकारी
साल 2023 में बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार भीषण और प्रलयकारी सौर तूफ़ान आ सकता है. इस दौरान सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा में विस्फोट हो सकता है. इस विस्फोट से खतरनाक रेडिएशन निकलेगा जिसका असर धरती पर पड़ेंगा. यह कई परमाणु बमों जितना खतरनाक हो सकता है.
पृथ्वी पर होगा यह असर
वर्ष 2023 में बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के मुताबिक, पृथ्वी पर एक बड़ी खगोलीय घटना हो सकती है, जिसके प्रभाव के कारण पृथ्वी की कक्षा में बदलाव होगा. अगर ऐसा होता है तो इसका असर बड़ा ही भयानक होगा. पृथ्वी पर इसके प्रभाव के कारण लाखों की संख्या में लोग मर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: Predictions of Nostradamus: मंगल ग्रह से लेकर तीसरे विश्व युद्ध तक… 2023 को लेकर क्या थीं नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां
बाबा वेंगा के बारे में
बाबा वेंगा बुल्गारिया की एक महिला थीं. 12 साल की छोटी उम्र में ही उनकी आंखें खराब हो गई थीं, जिस कारण उन्हें दिखाई देना बंद हो गया था. उनकी लोकप्रियता के चलते उनको ‘बाल्कन के नास्त्रेदमस’ के नाम से भी जाना जाता है.
साल 1911 में उत्तरी मैसेडोनिया के स्ट्रूमिका में जन्मीं बाबा वेंगा ने कई साल आगे तक की भविष्यवाणियां कर डाली थीं. 11 अगस्त 1996 को दुनिया से विदा लेने से पहले बाबा वेंगा ने वर्ष 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी हैं.
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…