देश

UP News: बेटी को युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा खौल गया परिजनों का खून, दोनों को मौत के घाट उतारा, फिर लाशें अलग-अलग फेंकी

Gonda district news hindi: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से ऑनर किलिंग का मामला सामने आ रहा है. यहां एक लड़की को उसके घरवालों ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो आपा खो बैठे. उन्‍होंने लड़की और उसके प्रेमी दोनों की वहीं हत्या कर दी. उसके बाद लाशों को अलग-अलग फेंक दिया. घटना का पता चलने पर इलाके में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्‍थल पर पहुंची. पुलिस ने मामले में दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

संवाददाता के अनुसार, गोंडा जिले में धानेपुर के एक गांव में इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया. लड़की को उसी के घरवालों ने मार डाला. उसके बाद मामले को दबाने के लिए उन्‍होंने पहले लड़की के प्रेमी की लाश को गांव के बाहर गन्ने के खेत में फेंक दिया और फिर सोमवार को बेटी का शव अयोध्या सरयू घाट पर ले गए. जहां भोर में उसे बालू के टीले में दबा दिया. दूसरी ओर जब युवक देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसके परिवारवालों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. उन्‍होंने बताया कि रविवार की रात में उनका बेटा घर वापस नहीं लौटा. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू की तो मामला खुलने के बाद सभी सन्न रह गए. गांव के ही कुछ लोगों ने युवती के परिजनों को संदिग्ध हालात में देख लिया था. इस पर जब पुलिस ने गांव में पूछताछ की तो लोगों ने युवती के परिजनों की ओर इशारा किया.

ये भी पढ़ें- Seema Haider: PM मोदी, CM योगी और अमित शाह को राखी बांधना चाहती है सीमा हैदर, इन हस्तियों को भेजी राखी, जानें क्या मन्नत मांगी

इस पर सोमवार की शाम को युवती के परिजनों को हिरासत में लेकर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो परिजन टूट गए और पुलिस को सब कुछ बता दिया. पूछताछ में युवती के पिता व भाई ने पुलिस को बताया कि, युवक सतीश कुमार चौरसिया (20) की रस्सी से गला कसकर उन लोगों ने हत्या कर दी है और शव को गांव से डेढ़ किमी दूर पर गन्ने के खेत में फेंक दिया है. साथ ही यवती की भी हत्या की जानकारी देते हुए पुलिस को शव दबाने की जगह बता दी. इस पर पुलिस ने युवक के शव के पास से चारपाई व हत्या के लिए प्रयुक्त रस्सी सहित शव बरामद किया इसी तरह युवती का भी शव अयोध्या में बालू के नीचे से बरामद किया. थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आगे छानबीन की जा रही है. अगर कोई और भी दोषी होगा तो उसे भी कड़ी सजा दी जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

₹1.86 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक! भारत को ग्रीन एनर्जी हब बनाने के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…

8 minutes ago

‘2029 तक पंजाब को बना देंगे नशा-मुक्त’; अमित शाह का बड़ा दावा, जालंधर में AAP सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…

14 minutes ago

बदायूं में शादी का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी दी तो युवती ने पी लिया तेजाब

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…

25 minutes ago

‘टाटा कार की जगह गधा खरीद लेता’, 12 लाख की गाड़ी पर पोस्टर चिपकाकर सड़क पर उतरा मालिक, देखें- VIDEO

Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…

27 minutes ago

नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी करार, सजा पर क्या है कोर्ट का रुख?

Muskan Rastogi Sahil Shukla Convicted: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा…

29 minutes ago

भारत से अमेरिकियों को ठगा: दिल्ली में चल रहा था Apple के नाम पर फ्रॉड; 7 लोगों से क्या-क्या मिला?

Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…

42 minutes ago