कई बार Google Map हमें ऐसी जगहों पर पहुंचा देता है जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की होती. ऐसा ही एक मजेदार वाकया भारत घूमने आए चार ऑस्ट्रेलियाई पर्यटकों के साथ हुआ. ये सैलानी दिल्ली से ऑटो किराए पर लेकर जम्मू-कश्मीर की वादियों की सैर करने निकले थे लेकिन गूगल बाबा की मेहरबानी से वे रास्ता भटककर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के कश्मीर नाम के एक छोटे से गांव में पहुंच गए. अब इस अनोखे सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक चारों ऑस्ट्रेलियाई दोस्त भारत भ्रमण पर हैं. उन्होंने दिल्ली से एक मॉडिफाइड ऑटो किराए पर लिया और उसी से जम्मू-कश्मीर जाने की ठानी. चंडीगढ़, रोपड़, ऊना और बड़सर होते हुए वे गूगल मैप के बताए शॉर्टकट रास्ते पर आगे बढ़ रहे थे. शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे मैप ने उन्हें उनकी डेस्टिनेशन कश्मीर पहुंचने का सिग्नल दे दिया. लेकिन जैसे ही वे रुके नजारा देखकर दंग रह गए क्योंकि वह असली जम्मू-कश्मीर नहीं बल्कि हिमाचल का एक गांव था.
हमीरपुर के कश्मीर गांव पहुंचते ही पर्यटकों को लगा कि वे अपनी मंजिल पर आ गए हैं. तीन दोस्त ऑटो में ही बैठे रहे जबकि एक विदेशी सैलानी तो खुशी के मारे बीच सड़क पर उतरकर डांस करने लगा. गोरे साहब को गांव की सड़क पर यूं थिरकते देख स्थानीय लोग भी हैरान रह गए. इसी बीच एक लोकल लड़के ने अपने मोबाइल से इस पूरे नजारे का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
जब पर्यटकों ने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि ‘बर्फ और वादियां कहां हैं?’, तब ग्रामीणों ने हंसते हुए बताया कि भाई यह जम्मू-कश्मीर नहीं बल्कि हिमाचल का कश्मीर गांव है. यह सुनते ही विदेशी पर्यटकों के होश उड़ गए. हालांकि इस बात का बुरा मानने के बजाय उन्होंने स्थिति का लुत्फ उठाया. करीब 15 मिनट गांव में रुकने और लोगों से बात करने के बाद उन्होंने मैप पर दोबारा सही लोकेशन डाली और नादौन के रास्ते असली जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए.
ये भी पढ़ें- टॉर्च की रोशनी में गर्भवती का ऑपरेशन: पलवल के सरकारी अस्पताल में घोर लापरवाही, जांच के लिए कमेटी गठित
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…
Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…
Gwalior News: एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर…
Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…