Champat Rai Clean Chit: अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में दान चोरी के मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, सियासत और संत समाज में हलचल तेज हो गई है. ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद चौतरफा आरोपों से घिरे चंपत राय के बचाव में अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास खुलकर आगे आ गए हैं. उन्होंने चंपत राय को पूरी तरह निर्दोष बताते हुए इस विवाद में एक नया ‘विस्फोटक’ दावा कर दिया है.
महंत कमलनयन दास ने डंके की चोट पर कहा कि चंपत राय ने राष्ट्र, समाज और राम जन्मभूमि के लिए अपना पूरा जीवन बलिदान किया है. उनमें कोई कमी नहीं है, बल्कि उनके साथ छल किया गया है. महंत ने कहा कि उन्हें विश्वास में लेकर विश्वासघात किया गया. वो लोगों के विश्वास में पड़ गए, लेकिन उन्होंने यह नहीं सोचा कि इसका परिणाम क्या होगा.
महंत कमलनयन दास ने पीएम मोदी और सीएम योगी की ईमानदारी पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि मामले में निष्पक्ष निर्णय होगा. साथ ही, उन्होंने राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की इस बात का समर्थन किया कि यह घटना एक ‘कलंक’ है और भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति कतई नहीं होगी.
उधर, राम मंदिर के चढ़ावे पर हाथ साफ करने वाले आरोपियों की रातों की नींद उड़ चुकी है. कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद जेल में बंद आठों आरोपियों की हालत खराब है. उन्हें अब सख्त कानूनी कार्रवाई और ‘सामाजिक बहिष्कार’ का खौफ सता रहा है. इस खेल के मुख्य खिलाड़ियों में से एक रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू (जिसका मंदिर व्यवस्था में अच्छा प्रभाव था) ने खौफ के मारे पूरी तरह से मौन धारण कर लिया है.
ये भी पढ़ें: ‘अपने गुंडों को संभाल लीजिए’, अखिलेश यादव को ओपी राजभर ने दिया दी खुली चुनौती, बोले- मैदान में आओ
बताया जा रहा है कि बैंक से रिटायर होने के बाद मंदिर में गणना प्रभारी का काम देखने वाला दूसरा मुख्य आरोपी सुभाष श्रीवास्तव अब अपने किए पर पछता रहा है. बताया जा रहा है कि जेल में वह सुबह 4 बजे ही उठ जाता है और अपना पूरा समय पूजा-पाठ में बिता रहा है.
शुरुआत में इन आरोपियों को लगा था कि वे आसानी से बच निकलेंगे. लेकिन पुलिस ने जिस तरह से डिजिटल साक्ष्य जुटाए हैं और अविनाश, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पाण्डेय से रिमांड में इनपुट निकाले हैं, उसने जांच को बेहद मजबूत कर दिया है. अब यह तय माना जा रहा है कि रामलला के खजाने से चोरी करने वाले इन गुनहगारों पर ऐसी कड़ी कार्रवाई होगी, जो एक नजीर बनेगी.
एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…
UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…
Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…
Gwalior News: एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर…
Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…