देश

किसी का लाडला अंकुश तो किसी की बेटी मिस्टी… गैस रिसाव ने उजाड़ दिए दो परिवार, पसरा मातम

Gopalganj Gas Leak Accident: बिहार के गोपालगंज जिले में गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग झुलस गए. यह घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव की है. हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है. पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया. बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री और स्थानीय विधायक मिथिलेश तिवारी ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की जानकारी ली और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया.

हादसे में 18 साल की युवती और 5 साल के बच्चे की मौत

गैस रिसाव की इस घटना में झुलसे लोगों में से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतकों की पहचान कंचन शर्मा की 18 वर्षीय बेटी मिस्टी कुमारी और प्रेम नाथ मांझी के 5 वर्षीय बेटे अंकुश कुमार के रूप में हुई है. मिस्टी कुमारी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं, अंकुश कुमार की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. दो लोगों की मौत की खबर से सफियाबाद गांव में मातम पसरा हुआ है.

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा

हादसे की सूचना मिलने के बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने वहां भर्ती घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और घटना पर गहरा दुख जताया. मंत्री ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस मुश्किल समय में हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया.

मंत्री ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी. उन्होंने जिला पदाधिकारी को हादसे के कारणों की पूरी तरह जांच करने का निर्देश दिया है, ताकि यह पता चल सके कि गैस रिसाव किन परिस्थितियों में हुआ और कहीं किसी स्तर पर लापरवाही तो नहीं बरती गई.

यह भी पढ़ें:  दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले! महाराष्ट्र सरकार खाते में भेजेगी 5,000 रुपये, 305 तहसीलों को बड़ा तोहफा

गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया

हादसे में झुलसे लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. प्रशासन की ओर से गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया है. वहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

जिला प्रशासन घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है. फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. सभी की निगाहें घायलों की सेहत में सुधार और जांच के नतीजों पर टिकी हैं.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

लेह एयरपोर्ट से लेकर जांस्कर तक चमकेगा लद्दाख, पीएम मोदी करेंगे 3,350 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से…

5 minutes ago

चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका! तीन दिग्गज नेताओं ने छोड़ा अखिलेश का दामन, बीजेपी का हाथ थामते ही उगला जहर

उत्तर प्रदेश के अमेठी में अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी बीजेपी में…

9 minutes ago

अखिलेश का बड़ा दांव तो योगी की ताबड़तोड़ रैलियां! यूपी की 11 MLC सीटों पर छिड़ा सियासी संग्राम

UP Politics: यूपी एमएलसी चुनाव में सीएम योगी और अखिलेश यादव ने पूरी ताकत झोंक…

51 minutes ago

5 मिलियन फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट के खिलाफ FIR, मां काली के वीडियो पर मचा बवाल

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट के एक वीडियो को लेकर उत्तराखंड के हल्द्वानी में विरोध प्रदर्शन…

1 hour ago