Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gas leak

Gopalganj Gas Leak Accident: बिहार के गोपालगंज के सफियाबाद गांव में गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण हुए हादसे में 5 साल के अंकुश कुमार और 18 साल की मिस्टी कुमारी की मौत हो गई, जबकि 17 लोग झुलस गए। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए. गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया है.

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के पिलखिनी गांव में रविवार शाम एक मकान में गैस लीकेज के कारण जोरदार धमाका हो गया. इस हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों और बचाने आए 3 पड़ोसियों समेत कुल 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए 8 गंभीर घायलों को 'ग्रीन कॉरिडोर' के जरिए इलाज के लिए कानपुर रेफर किया है.

आगरा के कुकथरी गांव में एक कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस रिसाव के कारण हड़कंप मच गया. 40 लोगों को सांस लेने में दिक्कत के बाद उपचार दिया गया. गांव वालों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया.

Ammonia gas leak: इंदौर के रावजी बाजार इलाके में अमोनिया गैस सिलेंडर से रिसाव होने पर अफरा-तफरी मच गई. कई लोग सांस लेने में दिक्कत और उल्टियों से परेशान हुए.

पालघर के बोईसर तारापुर में मेडली फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के प्लांट में गुरुवार को गैस रिसाव हुआ, जिससे चार मजदूरों की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर है. हादसा दोपहर 2:30-3:00 बजे के बीच नाइट्रोजन रिएक्शन टैंक में हुआ.