फोटो-ट्विटर
Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार में जनता की समस्याओं को दूर कर रहे हैं. इसी क्रम में बुधवार सुबह आयोजित जनता दर्शन में आए लोगों को उन्होंने भरोसा दिलाया कि, सरकार उनके साथ है और उनको किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, समस्याओं को लेकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगा और जल्द ही समाधान किया जाएगा. इसी के साथ मुख्यमंत्री विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ यथाशीघ्र समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए.
इस मौके पर जनता की समस्याओं को सुनता हुए मुख्यमंत्री ने जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए. बता दें कि जनता दर्शन में सीएम से करीब 200 लोगों ने मुलाकात की और अपनी-अपनी समस्या रखी. अलग-अलग मामलों से जुड़े समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए. अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया.
वहीं इस मौके पर गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे कई फरियादियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदद का भरोसा दिलाया. मुख्यमंत्री ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा. उन्होंने निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट जल्द से जल्द बनवाकर उपलब्ध कराए. सीएम ने कहा कि, इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी. इसी के साथ जनता से मुख्यमंत्री ने कहा कि, जन स्वास्थ्य की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है. हमेशा की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री ने महिला फरियादियों के साथ आए बच्चों को स्नेह किया और चॉकलेट देने के साथ ही उनको खूब पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: 5 नवंबर 2026 का दिन मीन राशि के जातकों के…
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…