पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार
गोरखपुर पुलिस (Gorakhpur Police) के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है. पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. ये बदमाश टैक्सी चालक बनकर सवारियों को लूट का शिकार बनाते थे. वहीं पुलिस ने उनसे लूट के रुपये और इस्तेमाल की जाने वाली दो वैगनआर कार बरामद की है.
गोरखपुर के एसएसपी (SSP) डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर बनकर यात्रियों को लूट का शिकार बनाने वाले चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है. ये बदमाश रेलवे स्टेशन और बस अड्डे समेत अन्य स्थानों से सवारियों को बैठाकर उन्हें रास्ते में लूटने का काम करते थे. वे सवारियों को डर दिखाकर उनसे रुपये और मोबाइल लूट लेते थे. यही नहीं जब कोई सवारी उनका विरोध करती थी तो ये उनके साथ मारपीट तक करते थे और उन्हें गाड़ी से उतार कर वहां से फरार हो जाते थे.
एसएसपी (SSP) डॉ. गौरव ग्रोवर और एसपी (SP) सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि आरोपियों ने 28 अक्टूबर को एक बजुर्ग से और 26 अक्टूबर को खोराबार से 8 हजार रुपये और कैंट थानाक्षेत्र से एक अन्य सवारी से कुल 6 लाख 56 हजार रुपये की लूट की. 28 को हुई लूट की घटना पुलिस ने कुशीनगर के हाटा के रहने वाले पीड़ित रमाकांत जायसवाल ने बताया कि वो बिहार के हाजीपुर से गल्ला के रुपये वसूलकर वापस लौटे तो छावनी स्टेशन पर काफी रात हो गई. उन्होंने एक कार में 2 सवारियों को देखा तो वो उसमें सवार हो गये. रास्ते में जगदीशपुर के पास उन्होंने मिलकर उनके 6 लाख 56 हजार रुपये लूट लिए. विरोध करने पर मारपीट की और उनका बैग लूटकर उन्हें जबरन कार से जगदीशपुर खोराबार के पास उतार दिया. पीड़ित ने 2 आरोपियों की पहचान की है. दो अभी पकड़े नहीं गए हैं.
इस मामले में एसएसपी (SSP) ने जानकारी दी कि आरोपियों की पहचान बिहार में पूर्वी चंपारण के डुमरियाघाट थानाक्षेत्र के पकड़ी के रहने वाले विजय महतो, मिथिलेश कुमार, सोनू कुमार और शत्रुघ्न साहनी के रूप में हुई है. इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 392 और 411 के तहत कैंट और आईपीसी की धारा 394 के तहत खोराबार में मुकदमा दर्ज रहा है. इनके खिलाफ पूर्व में बिहार के मुजफ्फरपुर जीआरपी में आईपीसी की धारा 419, 420, 414, 34 और 8 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…