देश

मोरबी हादसे के बाद सतर्क योगी सरकार, यूपी के सभी पुलों की पड़ताल तेज

गुजरात के मोरबी में हुए भीषण हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने  इसे गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के सभी पुलों के निरीक्षण का सख्त आदेश दिया है.  सीएम योगी के इस आदेश पर  लोक निर्माण विभाग  ने एक चिट्ठी जारी कर राज्य के सभी पुलों की तत्कार निरीक्षण कर इसकी सूचना विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया हैं.

उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग ने अधिकारियों को  चिट्ठी जारी करते हुए कहा कि गुजरात जैसे हादसे  दुबारा ना हो इसके लिए सभी प्रकार के पुलों की सेफ्टी सुनिश्चित किए जाने के लिए  तत्काल निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराएं. आदेश में संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द सभी पुलों का निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश विभाग की ओर से दिया गया है.

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण के मुताबिक प्रदेश में स्थित सभी सस्पेंशन ब्रिज, निर्माणाधीन ब्रिज, पांटून ब्रिज, रोप-वे व अन्य सभी प्रकार के पुलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजने को कहा गया है. इस निरीक्षण में प्रदेश के सभी पुलों की सुरक्षा जांच किया जाएगा. बता दें कि राज्य में इस वक्त तकरीबन 2800 नदी पुल व फ्लाईओवर  शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्रूरता की हदें पार! बेंगलुरु में पत्नी की हत्या के बाद गर्म तेल डालकर खाल उतारने की कोशिश, आरोपी हुआ गिरफ्तार

बेंगलुरु में माइको लेआउट पुलिस स्टेशन इलाके के बिलेकहल्ली में एक शख्स ने पत्नी की…

10 minutes ago

मासूमों की मौत से लेकर किसानों की बदहाली तक… बच्चू कडू ने गणेश उत्सव के बहाने शासन को दिखाया आईना

Maharashtra News: अमरावती के कुरलपूर्णा में विधायक बच्चू कडू के निवास पर गणेशोत्सव के दौरान…

28 minutes ago

EPF वेतन सीमा बढ़ाने पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, जानिए क्या बदला

सुप्रीम कोर्ट ने EPF वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 करने से जुड़ी जनहित याचिका…

31 minutes ago

दिल्ली में सजने जा रहा है पर्यावरण पर बड़ा मंच, पीएम मोदी करेंगे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 सितंबर को 'पर्यावरण और जलवायु की गतिशीलता का भविष्य' विषय पर…

32 minutes ago

पीएम मोदी को यूएई के राष्ट्रपति का जन्मदिन पर फोन, भारत-UAE रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल…

39 minutes ago