घायलों का अस्पताल में हो रहा इलाज
Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में अंतिम संस्कार से लौट रहा वाहन अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए. यह हादसा बुधवार देर रात का बताया जा रहा है. जानकारी सामने आ रही है कि चालक को झपकी आने के कारण ये हादसा हुआ है. घटना के बाद चालक फरार हो गया है.
सूत्रों के मुताबिक, यहां गोला क्षेत्र के गोपालपुर-माल्हनपार मार्ग पर स्थित परसिया रावत गांव के पास बुधवार की रात 10 बजे दर्दनाक हादसे में कईयों की जान चली गई तो कई बुरी तरह से घायल हो गए. जानकारी सामने आ रही है कि यहां के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के पिड़रा महदेवा बाजार के रहने वाले एक दर्जन लोग बुधवार को गोला कस्बा स्थित सरयू घाट पर एक महिला का अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे. घाट पर अंतिम संस्कार करने के बाद वे सभी पिकअप से वापस गांव जा रहे थे. इसी दौरान यहां के चीनी मिल रोड पर परसिया रावत गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई. इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
जानकारी सामने आ रही है कि, मृतकों की पहचान सिकरीगंज के उड़री निवासी 75 वर्षीय रामलखन, 14 वर्षीय किशन तथा पिड़रा महदेवा निवासी 65 वर्षीय विश्वनाथ के रूप में हुई है. वहीं इस दर्दनाक हादसे में घायल हुए लोगों को तीन एंबुलेंस से सीएचसी गोला भिजवाया गया है. घायलों की पहचान पिड़रा महदेवा निवासी 55 वर्षीय रामनवल, 65 वर्षीय श्रीराम और 17 वर्षीय सूरज, 25 वर्षीय किसन, 16 वर्षीय प्रिंस, 15 वर्षीय हिमालय, 20 वर्षीय सोनू व 60 वर्षीय कुल्लूर के रूप में हुई है. घायलों में सूरज, श्रीराम, रामनवल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. फिलहाल गोला पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की खोज कर रही है. वहीं मृतकों का शव गांव पहुंचने के बाद गांव में मातम छा गया.
-भारत एक्स्प्रेस
Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…