Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gorakhpur: अंतिम संस्कार से लौट रहा वाहन बिजली के खंभे से टकराया, तीन की मौत, आठ लोग गंभीर रूप से घायल

घटना गोला के परसिया चौराहे पर हुई है. ये दर्दनाक हादसा बुधवार रात का बताया जा रहा है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घायलों का अस्पताल में हो रहा इलाज

Edited by Nitish Pandey

Gorakhpur:  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में अंतिम संस्कार से लौट रहा वाहन अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए. यह हादसा बुधवार देर रात का बताया जा रहा है. जानकारी सामने आ रही है कि चालक को झपकी आने के कारण ये हादसा हुआ है. घटना के बाद चालक फरार हो गया है.

सूत्रों के मुताबिक, यहां गोला क्षेत्र के गोपालपुर-माल्हनपार मार्ग पर स्थित परसिया रावत गांव के पास बुधवार की रात 10 बजे दर्दनाक हादसे में कईयों की जान चली गई तो कई बुरी तरह से घायल हो गए. जानकारी सामने आ रही है कि यहां के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के पिड़रा महदेवा बाजार के रहने वाले एक दर्जन लोग बुधवार को गोला कस्बा स्थित सरयू घाट पर एक महिला का अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे. घाट पर अंतिम संस्कार करने के बाद वे सभी पिकअप से वापस गांव जा रहे थे. इसी दौरान यहां के चीनी मिल रोड पर परसिया रावत गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई. इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- Vande Bharat Express: तीन देशों की यात्रा से लौटने के बाद पीएम मोदी ने उत्तराखंड को दी दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस की बड़ी सौगात

जानकारी सामने आ रही है कि, मृतकों की पहचान सिकरीगंज के उड़री निवासी 75 वर्षीय रामलखन, 14 वर्षीय किशन तथा पिड़रा महदेवा निवासी 65 वर्षीय विश्वनाथ के रूप में हुई है. वहीं इस दर्दनाक हादसे में घायल हुए लोगों को तीन एंबुलेंस से सीएचसी गोला भिजवाया गया है. घायलों की पहचान पिड़रा महदेवा निवासी 55 वर्षीय रामनवल, 65 वर्षीय श्रीराम और 17 वर्षीय सूरज, 25 वर्षीय किसन, 16 वर्षीय प्रिंस, 15 वर्षीय हिमालय, 20 वर्षीय सोनू व 60 वर्षीय कुल्लूर के रूप में हुई है. घायलों में सूरज, श्रीराम, रामनवल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. फिलहाल गोला पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की खोज कर रही है. वहीं मृतकों का शव गांव पहुंचने के बाद गांव में मातम छा गया.

-भारत एक्स्प्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital