देश

Murshidabad Violence की खबरों से आहत हुए संत सरजू महाराज, बोले- बंगाल सरकार हिंदुओं पर अत्याचार को तुरंत रोके

पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सोमवार को राजस्थान के बीकानेर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने आक्रोश रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया.

इस दौरान संत सरजू महाराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, हमारी माताओं-बहनों पर हमले और रामलीला व राम उत्सव के दौरान पथराव असहनीय है.

उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार हिंदुओं पर अत्याचार को तुरंत रोके और अपनी नीतियां बदले. उन्होंने बताया कि संगठनों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बंगाल में शांति स्थापना और हिंदुओं की सुरक्षा की मांग की.

बता दें कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शासित पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने शनिवार (19 अप्रैल) को देशव्यापी प्रदर्शन किया था.

राजस्थान में बूंदी वीएचपी के सदस्यों ने राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की थी और मांग नहीं मानने पर प्रदर्शन और तेज करने की चेतावनी दी थी.

विश्व हिंदू परिषद बूंदी के सदस्य पीतांबर शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, “पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर जिस तरीके से अत्याचार किया जा रहा है. लोगों को मारा-काटा जा रहा है, हिंदुओं की दुकानों को चिन्हित करके जलाया जा रहा है. इसके विरोध में देशभर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की तरफ से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया है.”

उन्होंने कहा था, “समस्त हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की मांग है कि जल्द से जल्द पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू हो. वहां पर जिस तरीके से हिंदू समाज के लोगों का पलायन हो रहा है, उसे रोका जाए. हमारी मांग पूरी नहीं होगी, तो संगठन के शीर्ष नेतृत्व से जो आदेश आएगा, उसके अनुसार रणनीति बनाई जाएगी.”

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट, CJI और जजों पर टिप्पणी को लेकर कहां तक है अधिकार….कौन सी टिपप्णी है अपराध?

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

1 hour ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

1 hour ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

2 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

2 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

2 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

2 hours ago