देश

‘काशी-मथुरा मिल जाए तो हम किसी मस्जिद की ओर देखेंगे भी नहीं…’ गोविंद देव गिरि महाराज ने दिया बड़ा बयान

Govind Dev Giri Maharaj on Kashi-Mathura: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज ने काशी और मथुरा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने रविवार को पुणे के आलंदी में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि अयोध्या के बाद अगर हमें शांति से काशी और मथुरा के धार्मिक स्थल मिल जाते हैं तो हम अन्य सभी मंदिरों के मुद्दे छोड़ देंगे.

गोविंद देव गिरि महाराज ने आगे कहा कि तीन मंदिर शांति से मिल जाने के बाद हम किसी अन्य मंदिर पर ध्यान नहीं देंगे. क्योंकि हमें भविष्य में जीना है. हमें भूतकाल में नहीं जीना है. देश का भविष्य अच्छा होना चाहिए. हमें समझदारी से अगर ये मंदिर मिल जाते हैं तो हम अन्य सभी बातों को भूल जाएंगे.

यह भी पढ़ेंः प्रोफेसर ने पहले किया था प्रपोज, अब लगा रेप का आरोप, जानें क्या है मामला

हम उन लोगों को प्यार से समझाएंगे

महाराज ने आगे कहा कि हम उन लोगों को प्यार से समझाएंगे. कहीं-कहीं समझदार लोग होते हैं. कहीं-कहीं नहीं होते हैं. हम किसी भी प्रकार से देश में अशांति का माहौल नहीं बनने देना चाहते हैं. गोविंद देव गिरि महाराज ने अपने 75वें जन्मदिन के मौके पर कहा कि 4 फरवरी से 11 फरवरी तक कई धार्मिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और श्री श्री रविशंकर समेत अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया था.

22 जनवरी को हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को पीएम मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की थी. ऐसे में करीब 500 साल बाद रामलला ने अपने महल में प्रवेश किया था. हालांकि अभी भी मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है जो कि दिसंबर तक पूरा हो जाएगा. वहीं बात करें ज्ञानवापी और मथुरा की तो दोनों ही मामले अभी अदालत में लंबित है.

यह भी पढ़ेंः UP News: कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

SP अंकिता शर्मा पर चला PHQ का चाबुक, हर्ष फायरिंग पर पड़ी भारी

PHQ Notice To IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की एसपी अंकिता शर्मा का…

20 minutes ago

एपस्टीन मामले पर गरमाई राजनीति: युवा कांग्रेस ने दिल्ली में किया उग्र प्रदर्शन

भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में दिल्ली में प्रदर्शन…

26 minutes ago

नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा; 23 अक्टूबर को शाम 6 बजे आएगा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है,…

32 minutes ago

पीएम मोदी के बाद सोशल मीडिया के मैदान में उतरी सोनिया गांधी, आत्मकथा की किताब को रखा सामने

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…

47 minutes ago

इमरजेंसी में सांड..! चेकअप या चाहिए आयुष्मान कार्ड? महोबा अस्पताल VIDEO वायरल

Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…

52 minutes ago