Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

प्रोफेसर ने पहले किया था प्रपोज, अब लगा रेप का आरोप, जानें क्या है मामला

Allahabad University: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर पर छात्रा ने रेप का आरोप लगाया है. एफआईआर में छात्रा ने कहा है कि प्रोफेसर पहले उसे प्रपोज किया, फिर एक पार्क में मिलने को बुलाया और फिर कमरे में ले जाकर रेप किया.

Allahabad University: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर एक छात्रा ने रेप का आरोप लगाया है. बता दें कि इस घटना के संबंध में रविवार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था. पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रोफेसर अजय सागर के खिलाफ कर्नलगंज थाने में केस दर्ज कर लिया गया है.

प्रोफेसर ने पहले किया था छात्रा को प्रपोज

एसपी राजीव कुमार यादव ने बताया कि बीए थर्ड इयर की छात्रा ने प्रोफेसर पर प्रपोज करने का आरोप लगाया है. इस बात की पुष्टि पुलिस ने की है. छात्रा ने प्रोफेसर के प्रपोज को ठुकारा दिया. एसपी यादव घटना के बारे में आगे कहा कि विश्वविद्यालय में इतिहास पढ़ाने वाले शिक्षक बार-बार छात्रा को फोन और मैसेज करते थे. एफआईआर के मुताबिक, बीते 15 जनवरी की शिक्षक ने छात्रा को एक पार्क में बुलाया और धमकी देते हुए कहा कि वह सुसाइड कर लेगा.

पुलिस ने दर्ज की गई एफआईआर का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षक सागर उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया. इसके अलावा एफआईआर में छात्रा ने आरोप लगाया है कि रेप के बारे में टीचर ने दूसरे को ना बताने की धमकी भी दी थी.

बलात्कार और आपराधिक धमकी को लेकर मामला दर्ज

बताते चलें कि यूनिवर्सिटी (Allahabad University) के प्रोफेसर (Professor) के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर कर लिया गया है. साथ ही इस मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि आईपीसी की धारा 376 बलात्कार के मामले में और 506 आपराधिक धमकी को लेकर दर्ज किया जाता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital