देश

त्रिदेव स्वरुप पीठम भूमिपूजन का भव्य समारोह आज, कल्किधाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम होंगे मुख्य अतिथि

दिल्ली के कंझावाला में स्थित त्रिदेव स्वरुप पीठम में 17 जुलाई, गुरुवार को भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें देशभर के तमाम साधु-संत और पीठाधीश्वर शामिल होंगे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कल्किधाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) शामिल होंगे.

Acharya Pramod Krishnam ने एक्स पर किया पोस्ट

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “कंझावला की धरा को नमन,जय श्री कल्कि.”

जौंती गांव में होगा भूमिपूजन समारोह

कार्यक्रम का आयोजन जौंती गांव, कुतुबगढ़ रोड कंझावला दिल्ली में किया जाएगा. सुबह 9 बजे से भूमि पूजन समारोह की शुरुआत होगी और दोपहर 12 बजे तक कार्यक्रम होगा.

यह भी पढ़ें- Mahadev का एक ऐसा मंदिर जहां बिना सागर की इजाजत के नहीं कर सकते हैं दर्शन, अद्भुत है कहानी

होंगे ये कार्यक्रम

वैदिक ऋचाओं के साथ भूमिपूजन होगा, इसके बाद बजरंगबली, मां बागलामुखी और भगवान कल्कि के आह्वान के लिए विशेष हवन-पूजा की जाएगी. कार्यक्रम के अंत में आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

14 minutes ago

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत

महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…

28 minutes ago

‘सुरक्षा से कोई समझौता नहीं…’: जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर गाजियाबाद से दिल्ली बॉर्डर तक कड़ी किलेबंदी

Jantar Mantar Protest: CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर नोएडा और गाजियाबाद में अलर्ट. दिल्ली…

29 minutes ago